Independence Day 2025: तिरंगा फहराने से लेकर रखने के हैं ये नियम, 15 अगस्त से पहले जान लें ये जरूरी बात

Independence Day 2025: इस साल 15 अगस्त को देश 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। सरकार हर साल की तरह इस बार भी "हर घर तिरंगा" अभियान चला रही है। इसी के तहत ग्रामीण विकास मंत्रालय ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद सम्मानपूर्वक उतारने और सुरक्षित रखने के नियम बताए हैं

अपडेटेड Aug 04, 2025 पर 5:58 PM
पोस्ट में ये भी बताया गया है कि इसको किस तरह से मोड़ना चाहिए।

Independence Day 2025: पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस को पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है। स्वतंत्रता दिवस आने में अब बस कुछ ही बचे हैं। इस साल 15 अगस्त को भारत का 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। हर साल की इस साल भी सरकार द्वारा हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। हाल ही में मिनिस्ट्री ऑफ रूरल डेवलपमेंट (MoRD) ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद उसे किस तरह से उतरने के कुछ नियमों के बारे में बताया है, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान न हो सके।

पिछले कुछ वर्षों से सरकार ने सभी नागरिकों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अभियान चला रही है। इस अवसर को खास बनाने के लिए हर साल "हर घर तिरंगा" अभियान चलाया जाता है, जिससे देशभक्ति की भावना और अधिक प्रबल हो जाती है।

MoRD ने किया पोस्ट


ग्रामीण विकास मंत्रालय ने सभी नागरिकों से तिरंगे के सम्मान को बनाए रखने की अपील की है। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ऑफिशियल X हैंडल पर एक पोस्ट में बताया, "हर घर तिंरगा अभियान के तहत हर कोई अपने घर पर तिरंगा फहराने वाले हैं। "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद उसे सही तरीके से मोड़कर सम्मानपूर्वक सम्भाल कर रखें, ताकि अगले स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर तिरंगे को फिर से गर्व के साथ फहराया जा सके।" पोस्ट में ये भी बताया गाय है कि इसको किस तरह से मोड़ना चाहिए।

राष्ट्रीय ध्वज को कैसे मोड़े

राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से मोड़ने के लिए पहले इसे क्षैतिज रूप से रखें। फिर केसरिया और हरे रंग की पट्टियों को सफेद पट्टी के नीचे की ओर मोड़ें। इसके बाद सफेद पट्टी को ऐसे मोड़ें कि केसरिया और हरे रंग की पट्टियों के साथ केवल अशोक चक्र ही दिखाई दे। अंत में मोड़े हुए ध्वज को हाथों पर रखें और सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रख दें।

Independence Day 2025: लाल किले पर तिरंगा समारोह का टिकट ऐसे करें बुक, पीएम मोदी का भाषण भी देखें लाइव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।