स्वतंत्रता दिवस का जश्न आते ही पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंग जाता है। बाजारों में तिरंगे की रौनक बढ़ जाती है, बच्चे हाथ में झंडा लेकर घूमते हैं, और घरों-कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज शान से लहराने लगता है। कई लोग अपने वाहनों, घर की बालकनी, यहां तक कि कपड़ों पर भी तिरंगा लगाकर गर्व महसूस करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि तिरंगे के इस्तेमाल के लिए भारत में विशेष नियम और कानून बनाए गए हैं? इन्हें न मानने पर न केवल जुर्माना लग सकता है, बल्कि जेल की सजा भी हो सकती है।
