Independence Day: 79वां या 80वां? 15 अगस्त 2026 पर कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत, यहां जानें सही जवाब

Independence Day: 15 अगस्त नजदीक आते ही पूरे देश में आजादी के जश्न की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। इस बार उत्साह के साथ एक सवाल भी लोगों के बीच चर्चा में है। कई लोग जानना चाहते हैं कि 2026 में भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 80वां। इसके पीछे की वजह गिनती के तरीके से जुड़ी है।

अपडेटेड Aug 03, 2026 पर 1:54 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का वह दिन है जब देश ने विदेशी शासन से आजादी हासिल की।

Independence Day: 15 अगस्त का नाम आते ही पूरे देश में देशभक्ति का माहौल बन जाता है। स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी दफ्तरों और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा लहराता है, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं और लोग आजादी के जश्न में शामिल होते हैं। हर साल की तरह इस बार भी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, लेकिन 2026 में एक सवाल सबसे ज्यादा चर्चा में है। कई लोग यह जानना चाहते हैं कि इस साल भारत 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है या 80वां।

सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर अलग-अलग दावे और चर्चाएं देखने को मिल रही हैं, जिससे लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। दरअसल, इस सवाल का जवाब गिनती के एक छोटे-से अंतर में छिपा है, जिसे समझने के बाद पूरी तस्वीर साफ हो जाती है। आइए जानते हैं कि आखिर सही जवाब क्या है और इसके पीछे की वजह क्या है।

79 साल पूरे... लेकिन जश्न 80वें का


भारत को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिली थी। अगर सिर्फ आजादी के पूरे हुए वर्षों की बात करें तो 2026 में देश 79 साल पूरे कर लेगा। लेकिन स्वतंत्रता दिवस की गिनती अलग तरीके से होती है। क्योंकि 15 अगस्त 1947 को मनाया गया पहला स्वतंत्रता दिवस भी इस गिनती में शामिल होता है। यही वजह है कि 2026 का आयोजन 80वें स्वतंत्रता दिवस के रूप में जाना जाएगा।

यहीं होती है सबसे बड़ी गलतफहमी

कई लोग आजादी के पूरे हुए वर्षों और स्वतंत्रता दिवस समारोह की संख्या को एक ही मान लेते हैं। जबकि दोनों अलग-अलग चीजें हैं। एक में पूरे हुए साल गिने जाते हैं और दूसरे में हर साल मनाए गए समारोह।

15 अगस्त क्यों है इतना खास?

15 अगस्त सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि भारत के इतिहास का वह दिन है जब देश ने विदेशी शासन से आजादी हासिल की। यह दिन उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने स्वतंत्र भारत का सपना साकार किया।

कैसे मनाया जाता है यह राष्ट्रीय पर्व?

हर साल देशभर में तिरंगा फहराया जाता है, राष्ट्रगान गाया जाता है और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है। नई दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री देश को संबोधित करते हैं, जबकि स्कूलों और कॉलेजों में भाषण, निबंध, देशभक्ति गीत और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

सैलरी और नौकरी दोनों अच्छी थीं, फिर भी कर्मचारी ने दे दिया इस्तीफा! वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।