Get App

Viral Video: दिल छू लेने वाला पल...पायलट पापा के साथ कॉकपिट में पहुंचा 8 महीने का बच्चा, वायरल हुआ ये प्यारा वीडियो

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक पायलट पिता और उसके नन्हे बेटे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में पिता अपने बच्चे को विमान के कॉकपिट की सैर कराते दिखते हैं। ये प्यारा पल लोगों को खूब पसंद आ रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 21, 2025 पर 8:09 PM
Viral Video: दिल छू लेने वाला पल...पायलट पापा के साथ कॉकपिट में पहुंचा 8 महीने का बच्चा, वायरल हुआ ये प्यारा वीडियो
इस वीडियो में पिता और बेटे के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया है

Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। वहीं हाल ही में एक पायलट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक पायलट पिता अपने नन्हे बच्चे को विमान के कॉकपिट की सैर कराते नजर आते हैं। लोगों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। इस वीडियो में पिता और बेटे के रिश्ते को खूबसूरती से दिखाया गया है। इस वीडियों के सामने आने के बाद से हर कोई पिता-बेटे के इस खास रिश्ते की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इंस्टाग्राम यूजर गुंजन आप्टे ने ये वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में वो अपने बेटे अगस्त्य के साथ उनकी फ्लाइट में देखा जा सकता है। पायलट की वर्दी में आकाश खन्ना अपने छोटे बेटे को प्यार से विमान की ओर ले जाते नजर आते हैं। ये पल एक आम कामकाजी दिन को एक खूबसूरत पारिवारिक याद में बदल देता है। वीडियो में अगस्त्य को अपने पिता जैसा छोटा पायलट वाला आउटफिट पहने देखा जाता है। वह पूरे एक्साईटमेंट के साथ फ्लाइट के अंदर जाता है और हैरानी भरी नजरों से हर चीज को देखता रहता है। उसके लिए यह एक बिल्कुल नई दुनिया होती है, जिसे आमतौर पर सिर्फ एविएशन से जुड़े लोग ही करीब से देख पाते हैं।

बेटे को दिखाया फ्लाइट के कंट्रोल्स

वीडियो का सबसे इमोशन पल तब आता है, जब कॉकपिट के अंदर खन्ना अपने बेटे को विमान के कंट्रोल्स दिखाते हैं। इस दौरान परिवार साथ में तस्वीरें खिंचवाता नजर आता है, ताकि ये खास पल हमेशा के लिए यादों में कैद रह सकें। वीडियो शेयर करते हुए गुंजन आप्टे ने लिखा, “सबसे छोटा को-पायलट, अगस्त्य खन्ना, पहली बार अपने पापा की फ्लाइट में। ये पल हमारे लिए बहुत खास है, थैंक यू पापा।” ये वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों का दिल जीतने लगा और उस पर प्यार भरे रिएक्शन की भरमार हो गई।

यूजर ने किया कमेंट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें