Interesting Facts: भारत में चलती है ऐसी ट्रेन! न दरवाजे न खिड़कियां, जानकर उड़ जाएंगे होश

क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी अनोखी ट्रेन भी चलती है, जिसमें न तो दरवाजे होते हैं और न ही खिड़कियां? अगर आपको इसके बारे में जानकारी नहीं है, तो आज जान लीजिए। यह ट्रेन सामान्य यात्रियों के लिए नहीं बल्कि खास तरह के कामों के लिए इस्तेमाल की जाती है

अपडेटेड Apr 14, 2026 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
इस अनोखी ट्रेन का नाम NMG (New Modified Goods Train) है।

ट्रेन में सफर करते समय विंडो सीट मिल जाए तो पूरा सफर और भी शानदार बन जाता है। बाहर के नज़ारे, हवा और लंबा सफर मिलकर एक अलग ही अनुभव देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में एक ऐसी भी ट्रेन चलती है, जो आम ट्रेनों से बिल्कुल अलग है? यह सुनकर हैरानी जरूर होती है, क्योंकि इसमें न तो खिड़कियां होती हैं और न ही दरवाजे। यह अनोखी ट्रेन देखने में भले ही सामान्य लग सकती है, लेकिन इसका काम और उद्देश्य पूरी तरह अलग होता है।

ये ट्रेन यात्रियों को नहीं बल्कि खास सामान को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने के लिए बनाई गई है। इसकी बनावट और डिजाइन इसे बाकी ट्रेनों से बेहद खास और अलग बनाते हैं। यही वजह है कि यह ट्रेन लोगों के बीच हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती है।

कौन सी है यह रहस्यमयी ट्रेन?


इस अनोखी ट्रेन का नाम NMG (New Modified Goods Train) है। यह कोई पैसेंजर ट्रेन नहीं बल्कि एक खास तरह की मालगाड़ी है, जिसे भारतीय रेलवे ने कीमती सामान ढोने के लिए तैयार किया है। इसका डिजाइन पूरी तरह सील किया गया होता है ताकि बाहर से कोई भी चीज अंदर या बाहर न जा सके।

क्या-क्या ले जाया जाता है इसमें?

इस ट्रेन का इस्तेमाल खासतौर पर कार, बाइक, ट्रैक्टर और अन्य महंगी गाड़ियों को एक जगह से दूसरी जगह सुरक्षित पहुंचाने के लिए किया जाता है। चोरी या नुकसान से बचाने के लिए इसे पूरी तरह बंद रखा जाता है।

पुराने कोच से बनती है नई ट्रेन

दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेन को नए कोच से नहीं बनाया जाता। बल्कि पुराने यात्री कोच को मॉडिफाई करके इसे एक नया रूप दिया जाता है, जिससे उनका दोबारा उपयोग हो सके।

इंडस्ट्री की लाइफलाइन बनी NMG ट्रेन

ऑटोमोबाइल कंपनियां और डीलर अपने वाहनों को एक राज्य से दूसरे राज्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए इसी ट्रेन का इस्तेमाल करते हैं। एक साथ कई गाड़ियों को ट्रांसपोर्ट करने की वजह से यह रेलवे की बेहद अहम सेवा बन चुकी है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।