बिहार की छठ पूजा में खासतौर से बनने वाला ठेकुआ लोकल से ग्लोबल बनने के लिए कदम बढ़ा रहा है। राज्य विशेष पहचान के तौर पर मान्यता प्राप्त ये घरेलू मिष्ठान ठेकुआ भी अब लिट्टी-चोखा की राह पर चल पड़ा है। एक गांव की छोटी सी टूटी-फूटी रसोई से शुरू हुआ ये कारोबार इस साल छठ महापर्व पर एक करोड़ रुपये का टर्नओवर पार गया। इस कारोबार की शुरुआत सोची-समझी नहीं थी, बल्कि एक कड़वा अनुभव था जिसने इसकी नींव रखी।
