3 लाख का iPhone Duo या पूरी जिंदगी का खर्च? इंटरनेट ने गिनाए ऐसे विकल्प, मीम्स देख नहीं रुकेगी हंसी

iPhone Duo की कीमत सामने आते ही इंटरनेट का मूड ही बदल गया। करीब 3 लाख रुपये के इस फोल्डिंग फोन को देखकर यूजर्स ने फीचर्स गिनने के बजाय यह गिनना शुरू कर दिया कि इतने पैसों में और क्या-क्या खरीदा जा सकता है। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर मजेदार मीम्स की बाढ़ आ गई

अपडेटेड Sep 10, 2026 पर 1:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एक दूसरे यूजर ने भी iPhone Duo की कीमत देखकर अपना अलग गणित लगाया।

Apple का नया iPhone Duo लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर सिर्फ इसके फीचर्स की चर्चा नहीं हुई, बल्कि इसकी कीमत ने लोगों को अपना कैलकुलेटर निकालने पर मजबूर कर दिया। करीब 3 लाख रुपये की शुरुआती कीमत देखकर यूजर्स ने सवाल उठाया कि इतने पैसों में आखिर एक फोन खरीदा जाए या जिंदगी की कई दूसरी जरूरतें पूरी की जाएं। किसी ने कार और सोने का हिसाब लगाया, तो किसी ने पूरी Apple shopping list तैयार कर दी।

वहीं 3.5 लाख रुपये सालाना कमाने वालों से लेकर मिडिल क्लास की जेब तक, सब पर मीम्स बन गए। खास बात यह है कि iPhone Duo की कीमत जितनी बड़ी है, इंटरनेट की मीम क्रिएटिविटी उससे भी बड़ी निकली।

3 लाख में iPhone या बहुत कुछ और?


एक X यूजर ने iPhone Duo की कीमत को लेकर बेहद मजेदार हिसाब लगाया। उसका कहना है कि करीब 3 लाख रुपये में सिर्फ फोन खरीदने के बजाय एक अच्छी सेकंड-हैंड कार या मोटरसाइकिल ली जा सकती है। लगभग 20 ग्राम सोना खरीदा जा सकता है या कई शहरों में पूरे साल का किराया चुकाया जा सकता है। इतना ही नहीं, इस रकम में भाई या बहन की शादी का कैटरिंग बिल, घर का फ्रिज, एसी, टीवी, वॉशिंग मशीन और सोफा तक आ सकता है। माता-पिता को छुट्टी पर ले जाने या 10-15 अच्छे Android फोन खरीदने का विकल्प भी मौजूद है। और अगर निवेश करना चाहें तो रकम FD में डाल सकते हैं।

लेकिन मीम का पंचलाइन सबसे आखिर में आता है-या फिर 3 लाख रुपये में एक फोल्डिंग iPhone खरीद लीजिए।

एक फोन के बदले पूरा Apple सेटअप!

एक दूसरे यूजर ने भी iPhone Duo की कीमत देखकर अपना अलग गणित लगाया। उसके मुताबिक करीब 3 लाख रुपये खर्च करके एक iPhone Duo लेने के बजाय MacBook Neo, iPad, iPhone 17, AirPods और Apple Watch Series 10 खरीदे जा सकते हैं। खास बात यह कि उसके हिसाब से इतना सब लेने के बाद भी कुछ पैसे बच जाएंगे। एक फोल्डिंग फोन या Apple के कई डिवाइस?

3.5 लाख सालाना कमाई और 3 लाख का फोन!

iPhone Duo की कीमत करीब 3 लाख रुपये है। ऐसे में मीमर ने 3.5 लाख रुपये सालाना पैकेज वालों की हालत पर भी मजेदार मीम बना दिया। इसके लिए सांसद मनोज तिवारी का फेमस क्लिप इस्तेमाल किया गया है। मीम का इशारा साफ है जब साल भर की कमाई और फोन की कीमत में ज्यादा अंतर न हो, तो फोन खरीदने से पहले जेब जरूर याद आएगी।

 Apple का रिएक्शन भी बना मीम

एक अन्य इंटरनेट यूजर ने iPhone Duo लॉन्च होने के बाद Apple के संभावित रिएक्शन को लेकर मीम शेयर किया। यूजर ने लिखा, “आईफोन डुओ लॉन्च करने के बाद एप्पल का रिएक्शन कुछ ऐसा होगा।”

महंगी कीमत को लेकर बने इस मीम ने दिखा दिया कि सोशल मीडिया यूजर्स Apple के हर नए लॉन्च को कितने मजेदार अंदाज में लेते हैं।

मिडिल क्लास ने भी लगा दिया अपना हिसाब

एक यूजर ने मिडिल क्लास व्यक्ति के iPhone Duo खरीदने की कोशिश को लेकर मशहूर ‘तेरा घर जाएगा इसमें’ मीम शेयर किया। मीम के जरिए मजाक में यह दिखाया गया कि करीब 3 लाख रुपये का फोन खरीदने के लिए आम आदमी को किन-किन चीजों से समझौता करना पड़ सकता है। यानी iPhone Duo भले ही फोल्ड होता हो, लेकिन इसकी कीमत ने सोशल मीडिया पर लोगों की कल्पना को जरूर खोल दिया है।

ज्यादा कमाई के चक्कर में कहीं पैसा न गंवा दें! Radhika Gupta ने निवेशकों को दी ये अहम सलाह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।