ISRO Solar Storms: पिछले कुछ समय से हमारे सौर मंडल और आकाशगंगा के सबसे बड़े तारे यानी सूरज का मिजाज काफी बिगड़ा हुआ है। वहां सौर तूफान चल रहे हैं, जिसकी धमक धरती तक भी पहुंच रही है। सूरज से निकलने वाली आंच को वैज्ञानिक भाषा में सोलर फ्लेयर कह सकते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार इस हफ्ते सूरज बहुत ज्यादा सक्रिय है। सूरज की इस गतिविधि ने धरती पर मौजूद अंतरिक्ष विज्ञानियों को चिंता में डाल दिया है। नासा और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधार केंद्र (ISRO) दोनों स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
मौजूदा सोलर तूफान एक मैग्नेटिक रूप से जटिल सनस्पॉट क्लस्टर, जिसे एक्टिव रीजन 14366 कहा जाता है, के अचानक तेज होने से शुरू हुआ। यह रीजन पिछले कुछ दिनों में कई बार फटा है, जिसके कारण चार बहुत तेज सोलर फ्लेयर्स निकले हैं, जिसमें एक X8.1-क्लास फ्लेयर भी शामिल है, जो 2026 का अब तक का सबसे शक्तिशाली फ्लेयर है।
सोलर फ्लेयर्स क्या होते हैं?
सोलर फ्लेयर्स एनर्जी के तेज विस्फोट होते हैं। फ्लेयर्स और सोलर विस्फोट रेडियो कम्युनिकेशन, पावर नेटवर्क और नेविगेशन सिग्नल को बाधित कर सकते हैं, जिससे स्पेसक्राफ्ट और एस्ट्रोनॉट्स को खतरा हो सकता है। इन्हें ताकत के हिसाब से साइज के अनुसार कैटेगरी में बांटा गया है:
M-क्लास : X से 10 गुना कमजोर
C, B और A-क्लास : धीरे-धीरे कमजोर होते जाते हैं, जिसमें A-क्लास फ्लेयर्स का आमतौर पर पृथ्वी पर कोई खास असर नहीं होता है।
ब्लैकआउट का कारण बन सकते हैं सोलर फ्लेयर्स
सूरज से निकलने वाली ये फ्लेयर्स धरती पर किसी जीव को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं। लेकिन ये आयनोस्फीयर को गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त कर सकते हैं। इसकी वजह से हाई-फ्रीक्वेंसी रेडियो कम्युनिकेशन, नेविगेशन सिग्नल और सैटेलाइट ऑपरेशन में रुकावटें आ सकती हैं। स्पेस एजेंसियां दुनिया भर में रेडियो ब्लैकआउट या पावरग्रिड फेल होने की स्थिति होने की आशंका पर करीबी नजर रख रहे हैं। वहीं, इसरो ने इससे 50 भारतीय सैटेलाइट को खतरा बताया है। एनडीटीवी से बातचीत में, इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) के डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा, "रेडियो ब्लैकआउट की पूरी आशंका है। इसरो के सभी सैटेलाइट्स पर बहुत करीब से नजर रखी जा रही है। कम्युनिकेशन में किसी भी तरह की रुकावट को तुरंत ठीक किया जाएगा।"
1 से 4 फरवरी के बीच निकले बहुत शक्तिशाली फ्लेयर्स
हाल के कुछ दिनों से सूरज से बहुत शक्तिशाली सोलर फ्लेयर्स निकल रहे हैं। 4 फरवरी को, सूरज ने एक मजबूत सोलर फ्लेयर छोड़ा, जिसे X4.2 के रूप में क्लासिफाई किया गया है, जो सुबह 7:13 बजे ET पर अपने चरम पर था। नासा के अनुसार, X-क्लास फ्लेयर्स सबसे तेज कैटेगरी के होते हैं, जबकि साथ वाला नंबर उनकी ताकत बताता है। 4 फरवरी की घटना 1, 2 और 3 फरवरी को सूरज द्वारा मजबूत सोलर फ्लेयर्स छोड़ने के बाद हुई।