एक जापानी महिला ने जापान और भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए बताया कि भारत में मेडिकल मदद लेना कहीं अधिक सुविधाजनक है। वहां ऐप्स के जरिए घर पर डॉक्टर को बुलाया जा सकता है। दवाइयां भी कुछ ही मिनटों में घर तक पहुंचाई जा सकती हैं।
एक जापानी महिला ने जापान और भारत की स्वास्थ्य सेवाओं की तुलना करते हुए बताया कि भारत में मेडिकल मदद लेना कहीं अधिक सुविधाजनक है। वहां ऐप्स के जरिए घर पर डॉक्टर को बुलाया जा सकता है। दवाइयां भी कुछ ही मिनटों में घर तक पहुंचाई जा सकती हैं।
महिला ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बताया कि भारत से जापान लौटने के बाद एक सुबह वह गंभीर रूप से बीमार पड़ गईं। उन्हें लगभग चार बार उल्टी हुई, जिससे वह इतनी कमजोर हो गईं कि हिल-डुल भी नहीं पा रही थीं। ऐसी हालत में भी उन्हें जापान में अस्पताल जाने के लिए टैक्सी बुक करनी पड़ी और दवाइयां तैयार होने का इंतजार करना पड़ा।
"एक ऐसी चीज जो भारत, जापान से बेहतर करता है"
उन्होंने कहा- "मैं भारत से जापान वापस आई हूं और यहां बहुत असुविधा हो रही है। आज सुबह मुझे लगभग चार बार उल्टी हुई और मैं हिल भी नहीं पा रही थी। मेरी हालत बहुत खराब थी, लेकिन मुझे अस्पताल जाना था। जापान में आपको अस्पताल जाना ही पड़ता है।" उन्होंने आगे बताया- "मेरी हालत खराब थी लेकिन किसी तरह मैंने एक टैक्सी का इंतजाम कर लिया।"
भारत में मिली स्वास्थ्य सेवाओं से तुलना करते हुए महिला ने बताया कि वहां मरीज ऐप्स के जरिए डॉक्टर को बुक कर सकते हैं, जो लगभग 30 मिनट में घर पहुंच जाते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि डॉक्टर से सलाह लेने के तुरंत बाद दवाइयां घर पर मिल जाना कितनी बड़ी सुविधा है।
उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- "एक ऐसी चीज जो भारत, जापान से बेहतर करता है! मैं वापस जापान आ गई हूं और मुझे एहसास हुआ कि भारत में जिंदगी कितनी सुविधाजनक हो सकती है! मैं अभी इतनी बीमार हूं कि बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही हूं। भारत में मैं बस एक ऐप के जरिए डॉक्टर को बुक कर सकती हूं और वे सीधे मेरे घर आ जाते हैं! मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे भारत की इस बात की इतनी याद आएगी!"
View this post on Instagram
इंटरनेट पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आई हैं
जापान में उनके इस अनुभव ने भारत की ऐप-आधारित स्वास्थ्य सेवाओं, खासकर घर पर डॉक्टर के परामर्श और दवा डिलीवरी की ओर लोगों का ध्यान खींचा है। जहां कई लोगों ने इस सुविधा की तारीफ की है, वहीं कुछ लोगों ने अपने बुरे अनुभवों का भी जिक्र किया है।
एक यूजर ने कहा- "हां यह पश्चिमी देशों की तुलना में कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक है।" एक और व्यक्ति ने लिखा- "भारतीयों को कभी पता ही नहीं चलेगा कि उनके पास क्या है! वे बस हर चीज की आलोचना करते रहते हैं... लोग भूल रहे हैं कि हमारे पास जो सुविधाएं हैं, वे कई देशों में—यहां तक कि तथाकथित महाशक्तियों में भी—एक विलासिता (luxury) की तरह हैं।"
एक व्यक्ति ने लिखा- "भारत में अस्पताल में अपॉइंटमेंट लेना और दवाइयां पाना बहुत आसान है। इसके अलावा जापान की दवाइयां उतनी असरदार नहीं हैं। मुझे दांत की एक समस्या से ठीक होने में 2 महीने लग गए, जबकि भारत में यह 3 दिन में ठीक हो सकती थी। मैंने अन्य मामलों में भी हमेशा यही महसूस किया है।"
वहीं किसी ने कहा- "चूंकि आप यहां एक विदेशी हैं, इसलिए आपको सबसे अच्छी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन अगर आप यहां रहने लगें, यहां के नागरिक बन जाएं और यह न बताएं कि आप जापान से हैं, तब आपको भारतीय सुविधाओं का असली चेहरा देखने को मिलेगा। मेरा मानना है कि यहां 80% चीजें खराब हैं, लेकिन 20% काफी अच्छी हैं।"
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।