सोशल मीडिया पर मदद की एक अपील ने कुछ ही घंटों में सैकड़ों लोगों को भावुक कर दिया। X पर Jay Singh Rathore नाम के एक यूजर ने दावा किया कि उसकी 12 साल की छोटी बहन की आंखों की रोशनी खतरे में है और उसे तत्काल इलाज की जरूरत है। पोस्ट के साथ मेडिकल दस्तावेज भी साझा किए गए थे और लोगों से छोटी-छोटी रकम, यहां तक कि ₹10 या ₹20, देने की अपील की गई थी। अपील तेजी से वायरल हुई। अगले दिन Rathore ने दावा किया कि लोगों की मदद से ₹1.5 लाख से अधिक जुट चुके हैं। इसके बाद उन्होंने भुगतान से जुड़ी जानकारी हटाते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा रकम मिल चुकी है।
