मौत की अफवाहों के बीच फिर सामने आया 194 साल का ये अनोखा कछुआ

दुनिया के सबसे उम्रदराज जीवों में शामिल जोनाथन कछुआ एक बार फिर चर्चा में है। लगभग 194 साल का यह विशाल कछुआ अब भी जीवित है और हाल ही में इसकी मौत की अफवाहें सोशल मीडिया पर फैल गई थीं। लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि यह पूरी तरह स्वस्थ है और शांत जीवन जी रहा है। अपनी लंबी उम्र में इसने दो सदियां देखी हैं और इतिहास के कई बड़े बदलावों का गवाह बना है

अपडेटेड May 11, 2026 पर 3:59 PM
Story continues below Advertisement
इतनी ज्यादा उम्र के बावजूद जोनाथन अब भी धूप में बैठना पसंद करता है

दुनिया में बहुत कम जीव ऐसे होते हैं जो इतिहास के इतने लंबे दौर को अपनी आंखों से देख पाते हैं। ऐसा ही एक अनोखा और चौंकाने वाला उदाहरण है जोनाथन कछुआ जिसे धरती पर सबसे उम्रदराज जीवों में गिना जाता है। इसकी उम्र लगभग 194 साल बताई जाती है और ये आज भी जीवित और स्वस्थ है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इसकी मौत की अफवाहें तेजी से फैल गई थीं, जिससे लोग हैरान हो गए थे। लेकिन बाद में अधिकारियों ने साफ किया कि यह विशाल कछुआ पूरी तरह सुरक्षित है और अपनी सामान्य जिंदगी जी रहा है।

अपने लंबे जीवन में इसने कई ऐतिहासिक बदलाव देखे हैं और आज भी शांत, धीमी लेकिन स्थिर जीवन जी रहा है। ये जीव न सिर्फ अपनी उम्र के कारण खास है, बल्कि प्रकृति के चमत्कार का एक उदाहरण भी माना जाता है।

कहां रहता है यह अनोखा कछुआ?


जोनाथन  का जन्म 1882 के आसपास हुआ माना जाता है और ये अब लगभग 194 साल का है। यह कछुआ Saint Helena में स्थित गवर्नर हाउस में आरामदायक जीवन बिता रहा है। कहा जाता है कि वो जब यहां लाया गया था, तब भी वो पूरी तरह वयस्क था।

रोजमर्रा की आरामदायक जिंदगी

उम्र के इस पड़ाव पर भी ये कछुआ काफी शांत और आरामदायक जीवन जीता है। वो धूप सेंकना, धीरे-धीरे चलना और अपने साथी कछुओं के साथ समय बिताना पसंद करता है। वो कभी-कभी अब भी संभलकर चलता है और अपनी छोटी-छोटी गतिविधियों से सभी को हैरान कर देता है।

खास देखभाल और हाथ से खाना

जोनाथन की देखभाल बेहद खास तरीके से की जाती है। उसे हफ्ते में कई बार हाथ से खाना खिलाया जाता है क्योंकि वह खुद खाना अच्छे से नहीं देख या सूंघ पाता। उसकी डाइट में पत्तागोभी, खीरा, गाजर, सेब, अमरूद और खासकर केले शामिल हैं, जो उसे बहुत पसंद हैं।

लंबी उम्र का राज क्या है?

पशु चिकित्सकों के अनुसार उसकी डाइट समय-समय पर बदली गई है ताकि उसे सही पोषण मिल सके। पहले वह घास और टहनियां खाता था, लेकिन अब उसे पौष्टिक फल और सब्जियां दी जाती हैं, जिससे उसकी ऊर्जा और स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

उम्र के बावजूद अब भी सक्रिय

इतनी ज्यादा उम्र के बावजूद जोनाथन अब भी धूप में बैठना पसंद करता है और कभी-कभी अन्य कछुओं के साथ व्यवहार भी करता है। उसकी लंबी उम्र और शांत जीवनशैली आज भी दुनिया भर के लोगों के लिए एक रहस्य और प्रेरणा बनी हुई है।

Viral Video: फास्ट चार्जिंग के नाम पर लोगों ने किया ऐसा काम, वीडियो ने मचाया बवाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।