Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा के अंतिम चरण में कांवड़ियों की भारी भीड़ के कारण राजधानी दिल्ली की कई प्रमुख सड़कें 23 जुलाई को सुबह 8 बजे तक बंद रहेंगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सोमवार को एक एडवाइजरी जारी कर इस संबंध में जानकारी दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें और इन मार्गों से बचने के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें।
कौन-कौन से रास्ते रहेंगे प्रभावित?
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर बताया कि केशव चौक गोलचक्कर से युधिष्ठिर सेतु (ISBT) तक सड़क का बायां मार्ग 21 जुलाई सुबह 8 बजे से 23 जुलाई सुबह 8 बजे तक वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहेगा। इसके साथ ही इस दौरान कई अन्य महत्वपूर्ण मार्ग भी बंद रहेंगे या उन पर प्रतिबंध रहेगा:
यात्रियों को भीड़भाड़ से बचने और सुचारु यातायात के लिए इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्गों का सुझाव भी दिया है:
यात्रियों से सहयोग की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपने एडवाइजरी में यात्रियों से आग्रह किया है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और भीड़भाड़ से बचने के लिए इन प्रतिबंधित क्षेत्रों में जाने से बचें। पुलिस ने कहा, 'कांवड़ यात्रा के दौरान मार्ग परिवर्तन का पालन करें और अधिकारियों के साथ सहयोग करें। आपके सहयोग से कांवड़ियों और यात्रियों दोनों की सुरक्षा हो पाएगी'।