Get App

Honey Trap Case News: हनी ट्रैप से कर्नाटक में हड़कंप, जाने क्या है पूरा मामला और कांग्रेस सरकार पर कितना होगा असर?

Karnataka Honey Trap Case News: कर्नाटक के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने 20 मार्च को विधानसभा में दावा किया कि राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री पर हनी ट्रैप के दो असफल प्रयास किए गए। इसके अलावा विधायक समेत 48 दिग्गज भी हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। घटना की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में इस तरह की चाल नहीं चलनी चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Mar 21, 2025 पर 4:50 PM
Honey Trap Case News: हनी ट्रैप से कर्नाटक में हड़कंप, जाने क्या है पूरा मामला और कांग्रेस सरकार पर कितना होगा असर?
Karnataka Honey Trap Case News: कर्नाटक के करीब 48 विधायक हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं

Karnataka Honey Trap Case News: कर्नाटक में विभिन्न दलों के विधायकों ने गुरुवार (20 मार्च) को आरोप लगाया कि कर्नाटक में राजनीतिक लक्ष्य हासिल करने के लिए हनी ट्रैप (मोहपाश में फंसाना) के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने विपक्ष के दावों का समर्थन किया और ऐसे मामलों की उच्चस्तरीय जांच का आश्वासन दिया। आरोपों का जवाब देते हुए परमेश्वर ने ऐसी प्रवृत्तियों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने सदन को बताया कि राज्य में 48 लोग हनी ट्रैप के शिकार हुए हैं। उनके अश्लील वीडियो वायरल किए गए हैं। वहीं राज्य के लोक निर्माण मंत्री सतीश जारकीहोली ने आरोप लगाया कि राज्य के एक वरिष्ठ मंत्री पर हनी ट्रैप के दो असफल प्रयास किए गए।

पीटीआई के मुताबिक राजन्ना ने कहा, "लोग कहते हैं कि कर्नाटक में सीडी (कॉम्पैक्ट डिस्क) और पेन ड्राइव बनाने वाली फैक्टरी है। मुझे पता चला है कि राज्य में 48 लोगों की सीडी और पेन ड्राइव मौजूद हैं। यह नेटवर्क पूरे भारत में फैला हुआ है और कई केंद्रीय मंत्री भी इसके जाल में फंसे हैं।"

BJP विधायक ने उठाया मुद्दा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें