क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि अंडे, केले या मिठाई हमेशा 12 के समूह में ही क्यों आते हैं? न 10, न 11, बल्कि हमेशा 12! इसके पीछे केवल परंपरा नहीं बल्कि इतिहास, गणित और विज्ञान की खास वजहें हैं। प्राचीन समय में मिस्र, रोम और बाबिलोन जैसी सभ्यताएं 12 पर आधारित गिनती प्रणाली इस्तेमाल करती थीं। साल में 12 महीने, घड़ी में 12 घंटे, और एक वृत्त को 12 बराबर भागों में बांटना आसान होने की वजह से 12 को पूर्णता और संतुलन का प्रतीक माना गया।
