चोरी, चाहे वह किसी की निजी चीज की हो या पैसों की, पीड़ित के दिल और दिमाग पर गहरा असर डाल सकती है। सिर्फ आर्थिक नुकसान ही नहीं होता, बल्कि लोगों में डर, चिंता, गुस्सा, शर्म और अपमान की भावना भी पैदा होती है, जो उनकी मानसिक सेहत को भी प्रभावित कर सकती है। लेकिन केरल की एक महिला के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था, जब चोर ने खुद ही उसका चोरी किया हुआ गोल्ड पेंडेंट वापस कर दिया, जिसे उसने महिला के पास से 9 दिन पहले चुराया था। साथ ही चोर ने इसके साथ एक माफीनामा भी लिख कर भेजा।
