Laddu Mar Holi 2026: होली का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख और बड़े पर्व में से एक है। यह त्योहार चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग आपसे में गले मिलते हैं, एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और रंग लगाते है। लेकिन होली का त्योहार बस इतना ही नहीं है। इसकी असली रौनक कान्हा की धरती पर देखने को मिलती है, जहां होली के अनेक और निराले रूप विश्व प्रसिद्ध हैं। ये उत्तर प्रदेश का ब्रज मंडल है, जहां की लड्डूमार होली, लट्ठमार होली बहुत प्रसिद्ध है। देश और दुनिया के कोने-कोने से पर्यटक और श्रद्धालु इसे देखने, इसमें हिस्सा लेने आते हैं। कान्हा की पवित्र धरती पर होली का पर्व और इसकी तैयारियां लगभग 40 दिन पहले बसंत पंचमी से ही शुरू हो जाती हैं। आइए जानें यहां इस साल लड्डूमार होली किस दिन मनाई जाएगी और इसका महत्व क्या है?
