Get App

Lipstick Shades For Dusky Bride: सांवली सलोनी दुल्हन के होठों को खूबसूरत बनाएंगे लिप्स्टिक के ये शेड, आप भी जानिए

Lipstick Shades For Dusky Bride: सांवला रंग पर सही मेकअप किया जाए, तो ये काफी शानदार लगता है। लेकिन शादी में दुल्हन का सिर्फ मेकअप काफी नहीं होता है, लिपस्टिक का सही शेड भी जरूरी होता है। आइए जानते हैं लिपस्टिक के उन शेड के बारे में जो सांवली दुल्हन पर जंचेंगे।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 15, 2025 पर 10:00 PM
Lipstick Shades For Dusky Bride: सांवली सलोनी दुल्हन के होठों को खूबसूरत बनाएंगे लिप्स्टिक के ये शेड, आप भी जानिए
हिंदुस्तानी स्किन टोन पर लिपस्टिक के कुछ शेड बहुत निखर कर आते हैं।

Lipstick Shades For Dusky Bride: शादी का दिन हर दुल्हन के लिए खास होता है। इस दिन हर दुल्हन सबसे खूबसूरत और परफेक्ट दिखना चाहती है। मगर, सांवले रंग वाली दुल्हनें अपनी शादी को लेकर थोड़ा ज्यादा टेंशन में आ जाती हैं। शायद उन्हें लगता है कि उनका रंग इस खास दिन की चमक को फीका कर देगा। लेकिन सांवली रंगत का सही मेकअप ऐसा कमाल कर सकता है, जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है। हिंदुस्तानी स्किन टोन पर लिपस्टिक के कुछ शेड बहुत निखर कर आते हैं। सही शेड की लिपस्टिक के साथ अच्छा मेकअप दुल्हन के पूरे लुक को ग्रेसफुल और क्लासी बना सकता है। इसलिए अपने रंग की चिंता करने से अच्छा है लिपस्टिक का सही शेड चुनें। आइए जानें लिपस्टिक के उन शेड के बारे में जो इंडियन स्किन टोन और सांवली रंगत पर कमाल लगेंगे

बरगंडी और वाइन रेड : शेड्स सांवली रंगत को बरगंडी और वाइन रेड जैसे गहरे रंगे लिपस्टिक शेड शाही और बोल्ड फिनिश देते हैं। ये रंग शाम की रस्मों में दुल्हन के चेहरे पर एक अलग चमक छोड़ते हैं।

डीप रेड और ब्रिक रेड : इस बार शादियों के सीजन में डीप रेड, ब्रिक रेड और टेराकोटा जैसे वार्म अंडरटोन वाले शेड्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। क्लासिक ब्राइट रेड की जगह ये रंग सांवली स्किन पर बहुत खूबसूरती से उभरते हैं।

प्लम और बेरी शेड्स : आजकल की मॉडर्न दुल्हनों की पहली पसंद प्लम, क्रैनबेरी और डीप बेरी जैसे शेड बन रहे हैं। ये रिसेप्शन और कॉकटेल या संगीत सेरेमनी में ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक देते हैं।

न्यूड शेड्स : मेहंदी और हल्दी जैसे हल्के फंक्शंस के लिए वार्म अंडरटोन वाले न्यूड शेड्स सही माने जाते हैं। चॉकलेट ब्राउन, कैरामेल, सिनेमन और टोफी ब्राउन जैसे शेड्स होंठों को नैचुरल और क्लासी लुक देते हैं।

Wedding Saree Jacket Trend 2025: साड़ी के साथ इस तरह पेयर करें जैकेट, रॉयल और क्लासी लुक के साथ ठंड से भी बचें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें