कल्पना कीजिए, आप एक ट्रेन की खिड़की से बाहर झांक रहे हैं और हर दिन नई दुनिया आपका इंतजार कर रही है। 21 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा आपको 13 अलग-अलग देशों की संस्कृति, भूगोल और जीवनशैली से रूबरू कराती है। पुर्तगाल की ऐतिहासिक गलियों से शुरू होकर स्पेन और फ्रांस की रंगीन सड़कों, जर्मनी और पोलैंड के हरे-भरे परिदृश्यों, रूस और मंगोलिया के विशाल मैदान हर स्टॉप पर एक नई कहानी सामने आती है। 18,755 किलोमीटर की ये यात्रा केवल दूरी नापने का माध्यम नहीं है, बल्कि यात्रा के हर पल को महसूस करने का रोमांचक अनुभव है।
