सामान छोड़ चोर ने यात्री का चुराया Nike जूता, शिकायत करने पर TTE ने सुनाई अपनी दर्द भरी कहानी

यात्री ने बाद में इस घटना के बारे में Reddit पर पोस्ट किया। उसने बताया कि उसे ये साफ नहीं हो पाया कि कोई उसके नए जूते चुराकर ले गया या फिर गलती से दोनों यात्रियों के जूते आपस में बदल गए। उसने यह भी बताया कि ट्रेन के टिकट चेकर के साथ भी पहले ऐसी ही घटना हो चुकी थी

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 6:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यात्री ने बाद में इस घटना के बारे में Reddit पर पोस्ट किया

ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों का सामान खोने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि ट्रेन से जूता खो गया है। हाल ही में एक यात्री के साथ कुछ ऐसा हुआ। सोते समय शख्स के नए Nike जूते को सूटकेस के पास रखकर सो गया। वहीं जब कुछ घंटों बाद उसकी नींद खुली तो जूते गायब थे। वहीं हैरानी की बात ये थी कि उनकी जगह किसी दूसरे की जूतों की जोड़ी रखी हुई थी। जब इस घटना को उसने टीटीई से शिकायत करने के बारे में पूछा, तो उसने भी अपने जूते खोने का किस्सा सुना दिया। इस घटना की कहानी अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है।

ट्रेन से चोरी हो गया जूता

यात्री ने बाद में इस घटना के बारे में Reddit पर पोस्ट किया। उसने बताया कि उसे ये साफ नहीं हो पाया कि कोई उसके नए जूते चुराकर ले गया या फिर गलती से दोनों यात्रियों के जूते आपस में बदल गए। उसने यह भी बताया कि ट्रेन के टिकट चेकर के साथ भी पहले ऐसी ही घटना हो चुकी थी। यूजर ने सबरेडिट r/indianrailways पर इस घटना को साझा करते हुए एक तस्वीर पोस्ट की। इसके साथ उसने लिखा, “मेरे जूते ट्रेन में चढ़े, लेकिन शायद कहीं और उतर गए।” उसने बताया कि वह ट्रेन में सफर कर रहा था और उसने अपने नए Nike जूते सूटकेस के पास रख दिए थे। इसके बाद वह साइड अपर बर्थ पर सोने चला गया। उसे जरा भी अंदाजा नहीं था कि ट्रेन के सफर के दौरान कोई उसके जूते उठा ले जाएगा।


टीटीई का जवाब सुन हुआ हैरान

लेकिन कुछ घंटों बाद जब यात्री की नींद खुली तो उसने देखा कि उसके नए जूते गायब थे। उनकी जगह किसी ने दूसरी जोड़ी जूते छोड़ दिए थे। यह देखकर वह काफी हैरान और उलझन में पड़ गया। उसने बताया कि कुछ देर तक उसे समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। शुरुआत में तो उसे लगा कि शायद वह अभी भी नींद में है। इसके बाद यात्री ने ट्रेन के टीटीई से संपर्क किया और पूछा कि क्या उसे इस मामले में शिकायत दर्ज करानी चाहिए। लेकिन टीटीई का जवाब सुनकर वह हैरान रह गया। यूज़र ने बताया कि उसने टीटीई से पूछा, “सर, क्या मुझे शिकायत करनी चाहिए?” इस पर टीटीई ने बड़े आराम से कहा, “बेटा, मेरे अपने जूते दो महीने पहले खो गए थे। अभी तक नहीं मिले।”

 

My shoes boarded the train, but apparently decided to get off somewhere else. by u/Key_Law6615 in indianrailways

यात्री ने बताया कि टीटीई के पास उसकी समस्या का कोई हल नहीं था, क्योंकि उसके जूते भी पहले खो चुके थे। वहीं, यात्री अब तक समझ नहीं पाया कि उसके जूते चोरी हुए या गलती से बदल गए।

यूजर्स ने किए कमेंट

इस पोस्ट पर अन्य Reddit यूजर्स ने भी कई मजेदार और काम की रिएक्शन दीं। एक यूजर ने मजाक में पूछा कि क्या यात्री ने टीटीई के जूते चेक किए थे। वहीं, एक दूसरे यूजर ने ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को महंगे जूते न पहनने की सलाह दी। उसने कहा कि यात्रा के दौरान पुराने या सस्ते जूते पहनने चाहिए और अच्छे जूतों को अपने बैग में सुरक्षित रखना चाहिए। इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने इस बात पर शक जताया कि जूतों की अदला-बदली गलती से हुई होगी।

(डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट सोशल मीडिया पर यूज़र द्वारा शेयर किए गए कंटेंट पर आधारित है। मनीकंट्रोल इन दावों की न तो स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है और न ही इनका समर्थन करता है।)

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।