Margot Robbie necklace: हॉलीवुड एक्ट्रेस मार्गोट रॉबी की फिल्म ‘वुदरिंग हाइट्स’ का हाल ही में लॉस एंजिल्स में टीसीएन चाइनीज थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर हुआ। इस मौके पर मार्गोट रॉबी का लुक एक खास वजह से खबरों में छा गया है। लोग न तो उनकी फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, न उनकी ड्रेस और न उनके लुक की चर्चा कर रहे हैं। लोगों के बीच चर्चा का सबब बना है उनका 73 करोड़ रुपये का नेकलेस, जिसका संबंध मशहूर हॉलीवुड एक्ट्रेस एलिजाबेथ टेलर से है। इसका जुड़ाव भारत के इतिहास से भी है। इस बेहद खास मौके पर उन्होंने कस्टम शियापरेली गाउन पहना। अपने लुक को उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज की कस्टम डायमंड ईयररिंग्स और फ्रेड लेइटन की 19वीं सदी की रूबी और डायमंड रिंग के साथ पूरा किया। फिर भी यह नेकलेस सारी लाइमलाइट लूट ले गया। इसे उन्होंने एक एक्सेसरी के तौर पर नहीं, बल्कि चार सदियों पुरानी एक जिंदा विरासत के तौर पर पहना था।
