Video: मियामी में बड़ा एक्शन, कंट्रोल्ड विस्फोट से गिराई गई 23 मंजिला विशाल इमारत, देखने वालों की लगी भीड़

Video: मियामी के पॉश ब्रिकेल की इलाके में रविवार सुबह एक लग्जरी होटल को नियंत्रित विस्फोट से गिरा दिया गया। कुछ ही सेकंड में इमारत मलबे में बदल गई। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और लोगों को पहले ही सतर्क किया गया था। अब यहां नए प्रोजेक्ट की तैयारी शुरू होगी

अपडेटेड Apr 13, 2026 पर 9:24 AM
करीब 23 मंजिला यह होटल पिछले 25 सालों से खड़ा था।

मियामी के पॉश ब्रिकेल की इलाके में रविवार सुबह एक बड़ा और चर्चित घटना देखने को मिला, जब एक लग्जरी होटल को नियंत्रित विस्फोट के जरिए ध्वस्त कर दिया गया। यह होटल लंबे समय से इस इलाके की पहचान बना हुआ था, लेकिन अब इसे एक नए और बड़े प्रोजेक्ट के लिए हटाया गया है। तय समय पर किए गए इस ऑपरेशन में कुछ ही सेकंड में पूरी इमारत मलबे में बदल गई। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और आसपास के लोगों को पहले ही सतर्क कर दिया गया था।

घटना को देखने के लिए दूर से लोग जुटे और कई लोगों ने इस पल को अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया। होटल के गिरते ही धूल का गुबार फैल गया, जिससे कुछ देर के लिए पूरा इलाका धुंधला नजर आया। अब इस जगह पर एक नया और आधुनिक निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है।

25 साल पुरानी इमारत का अंत


करीब 23 मंजिला यह होटल पिछले 25 सालों से खड़ा था। सुबह करीब 8:30 बजे हुए धमाकों के बाद यह पूरी इमारत महज 20 सेकंड के अंदर ढह गई, जिसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे।

लोगों ने कैमरे में कैद किया नजारा

होटल गिरते ही वहां मौजूद लोग खुशी से चिल्लाने लगे और अपने फोन में इस पल को रिकॉर्ड करने लगे। इमारत गिरने के बाद चारों ओर धूल का गुबार छा गया, जिससे कुछ लोगों को मास्क पहनकर वहां से निकलना पड़ा।

सुरक्षा का रखा गया पूरा ध्यान

धमाके से पहले आसपास रहने वाले लोगों को घरों के अंदर रहने और खिड़की-दरवाजे बंद रखने की सलाह दी गई थी। प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे ताकि किसी को नुकसान न हो।

अब बनेगा अल्ट्रा लग्जरी प्रोजेक्ट

इस होटल की जगह अब एक बेहद शानदार दो टावर वाला नया प्रोजेक्ट तैयार किया जाएगा, जिसमें होटल और रेजिडेंशियल सुविधाएं होंगी। इसे साल 2030 तक पूरा करने की योजना है।

धमाके से पहले दिखा आतिशबाजी जैसा नजारा

इमारत गिरने से कुछ मिनट पहले ऊपर की ओर नीले और गुलाबी रंग की चमक दिखाई दी, जो आतिशबाजी जैसी लग रही थी। इसके बाद अचानक धमाके हुए और पूरी बिल्डिंग देखते ही देखते मलबे में बदल गई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।