Micromoon May 2026: आज से शुरू हुआ मई का महीना कई मायनों में खास माना जा रहा है। आज जहां वैशाख पूर्णिमा के साथ बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है। वहीं, आज का दिन या यूं कहें कि आज की रात खगोल प्रेमियों के लिए बेहद खास होगी। आज आसमान चांद का ऐसा रूप दिखेगा, जो एक खास स्थिति में ही देखने को मिलता है। इसे माइक्रोमून कहते हैं। इतना ही नहीं, मई के महीने की शुरुआत और अंत दोनों माइक्रोमून के साथ होंगे। और हां, कैलेंडर माह में दो पूर्णिमा आने की वजह से ब्लू मून भी होगा।
