Mother's Day Gift Ideas: इस मदर्स डे अपनी मां को दें ऐसा सरप्राइज, जो उनकी हेल्थ का भी रखे ख्याल

Mother's Day Gift Ideas: मां वह रिश्ता है जो पूरी जिंदगी परिवार के लिए समर्पित रहता है। मां बनने के बाद महिलाएं अक्सर जिम्मेदारियों में इतनी व्यस्त हो जाती हैं कि अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पातीं। बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। ऐसे में इस मदर्स डे पर मां को हेल्थ केयर से जुड़े खास गिफ्ट देना बेहतरीन विकल्प हो सकता है

अपडेटेड May 07, 2026 पर 10:29 AM
Story continues below Advertisement
Mother's Day Gift Ideas: मदर्स डे सिर्फ एक दिन का सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने का मौका है।

मां सिर्फ परिवार की जिम्मेदारियां नहीं निभाती, बल्कि अपने बच्चों की खुशियों के लिए पूरी जिंदगी समर्पित कर देती है। बच्चों की छोटी-छोटी जरूरतों का ध्यान रखते-रखते वो अक्सर अपनी सेहत और आराम को नजरअंदाज कर देती है। सुबह से रात तक घर और परिवार की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहने वाली मां कई बार थकान, कमजोरी और दर्द को भी सामान्य समझकर टाल देती है। समय के साथ यही लापरवाही उनकी हेल्थ पर असर डालने लगती है।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मां का खुद का ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी है, जितना परिवार का ध्यान रखना। ऐसे में मदर्स डे सिर्फ प्यार जताने का दिन नहीं, बल्कि उनकी सेहत और खुशियों को ध्यान देने का भी खास मौका बन सकता है।

इस मदर्स डे सिर्फ गिफ्ट नहीं, दें हेल्थ का साथ


10 मई 2026 को मदर्स डे मनाया जाएगा। ये दिन सिर्फ फूल और चॉकलेट देने का नहीं, बल्कि मां की सेहत का ध्यान रखने का भी खास मौका है। आजकल लोग इमोशनल गिफ्ट्स के साथ हेल्थ से जुड़ी चीजें भी गिफ्ट कर रहे हैं, ताकि मां खुद का भी ख्याल रख सके।

स्मार्ट हेल्थ गैजेट्स

अगर आपकी मां फिटनेस पर ध्यान देना चाहती हैं, तो फिटनेस बैंड, स्मार्ट वॉच या एक्टिविटी ट्रैकर शानदार ऑप्शन हो सकते हैं। ये डिवाइस हार्ट रेट, नींद और रोजाना की एक्टिविटी पर नजर रखने में मदद करते हैं। इससे मां अपनी हेल्थ को बेहतर तरीके से समझ और मैनेज कर सकती हैं।

थकान दूर करने वाले रिलैक्सिंग गिफ्ट

घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच मां के शरीर में दर्द और थकान होना आम बात है। ऐसे में इलेक्ट्रिक मसाजर, फुट मसाज मशीन या हीटिंग पैड जैसे गिफ्ट उन्हें आराम और सुकून दे सकते हैं। ये छोटे-छोटे गिफ्ट उनकी रोजमर्रा की थकान को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

पोषण से भरपूर गिफ्ट भी हैं खास

35 की उम्र के बाद महिलाओं में कमजोरी, हड्डियों का दर्द और इम्यूनिटी कमजोर होने जैसी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स, हर्बल टी, हेल्दी स्नैक्स या न्यूट्रिशन किट जैसे गिफ्ट उनकी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

फिटनेस और योग से जुड़े तोहफे

अगर आपकी मां योग या हल्की एक्सरसाइज करती हैं, तो योगा मैट, रेजिस्टेंस बैंड या ऑनलाइन योगा क्लास की सदस्यता अच्छा गिफ्ट बन सकती है। ये चीजें उन्हें फिट और एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करेंगी।

सबसे बड़ा गिफ्ट

मदर्स डे सिर्फ एक दिन का सेलिब्रेशन नहीं, बल्कि मां के प्रति प्यार और सम्मान जताने का मौका है। इस बार उन्हें ऐसा गिफ्ट दें जो सिर्फ चेहरे पर मुस्कान ही नहीं, बल्कि उनकी सेहत का भी ख्याल रखे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।