Credit Cards

High Alert in Maharashtra: महाराष्ट्र तट पर संदिग्ध नाव दिखने के बाद मुंबई में हाई अलर्ट! पाकिस्तानी होने का शक, बढ़ाई गई सुरक्षा

High Alert in Maharashtra: अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक (SP) अंचल दलाल स्थिति की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तट पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दलाल ने खुद एक नौका के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा

अपडेटेड Jul 07, 2025 पर 2:10 PM
Story continues below Advertisement
High Alert in Maharashtra: अधिकारियों ने बताया कि यह मछली पकड़ने वाली संभवतः पाकिस्तानी नौका है

High Alert in Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ तट पर एक संदिग्ध नाव दिखाई देने के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस और समुद्री सुरक्षा एजेंसियों ने महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के रेवदांडा तट के पास एक संदिग्ध नाव की तलाश तेज कर दी है। इसे संभवत: मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका बताया जा रहा है। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार (6 जुलाई) रात को भारतीय नौसेना के रडार पर यह नाव रेवदांडा में कोरलाई तट से करीब दो समुद्री मील दूर देखी गई।

अधकारियों ने बताया कि यह मछली पकड़ने वाली संभवतः पाकिस्तानी नौका है। लेकिन नाव का पता लगाने के बाद ही इसकी पहचान और अन्य विवरणों की पुष्टि हो सकेगी। एक अधिकारी ने पहले बताया था कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ऐसा संदेह है कि नाव बहकर रायगढ़ तट तक आ गई होगी। नाव देखे जाने के बाद रायगढ़ तट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद रायगढ़ पुलिस, बम निरोधक दस्ते, त्वरित प्रतिक्रिया बल, नौसेना और तटरक्षक बल के जवान रात को मौके पर पहुंचे और तलाश अभियान शुरू किया। हालांकि, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण रात में नाव तक पहुंचने में कठिनाई हुई।


अधिकारी ने बताया कि रायगढ़ की पुलिस अधीक्षक (SP) अंचल दलाल स्थिति की निगरानी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ तट पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि दलाल ने खुद एक नौका के जरिए संदिग्ध नाव तक पहुंचने की कोशिश की। लेकिन खराब मौसम के कारण उन्हें लौटना पड़ा।

उन्होंने बताया कि इलाके में भारी पुलिस दल तैनात किया गया है। एहतियातन तौर पर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। नवंबर 2008 में भारी हथियारों से लैस 10 आतंकवादी अंधेरे की आड़ में पाकिस्तान की ओर से समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे थे। पाकिस्तानी आतंकियों ने तीन दिन तक मुंबई में तबाही मचाई थी। इस भयावह आतंकवादी हमले में 166 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे।

पाकिस्तानी-कनाडाई नागरिक और मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया है। पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर के पूर्व अधिकारी राणा को हाल ही में 26/11 मुंबई आतंकी हमले में मुकदमा चलाने के लिए अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया था, जिसमें 26 नवंबर, 2008 को 166 लोग मारे गए थे। 

NIA रिमांड के दौरान राणा से मुंबई पुलिस अधिकारियों ने भी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान, राणा ने दावा किया कि हमले की योजना से उसका कोई संबंध नहीं था। उसने यह भी दावा किया कि उसका बचपन का दोस्त और सह-आरोपी हेडली 26/11 की रेकी करने और योजना के पहलुओं के लिए पूरी तरह जिम्मेदार था।

ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana News: 'मैं पाकिस्तानी सेना का भरोसेमंद एजेंट था'; आतंकी तहव्वुर राणा का 26/11 मुंबई हमलों पर बड़ा कबूलनामा

हेडली वर्तमान में अमेरिका की जेल में हैमामले में सरकारी गवाह बने हेडली ने पहले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) की ओर से मुंबई सहित पूरे भारत में टोही मिशन चलाने की बात स्वीकार की थीपूछताछ के दौरान राणा ने बताया कि मुंबई और दिल्ली के अलावा वह केरल भी गया थाजब उससे केरल जाने का मकसद पूछा गया तो उसने दावा किया कि वह वहां अपने किसी परिचित से मिलने गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।