Get App

जन्मदिन के दिन ही कंपनी ने थमा दिया ले-ऑफ लेटर! मुंबई के टेक प्रोफेशनल की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल

मुंबई के टेक प्रोफेशनल ने बताया कि छंटनी उनके लिए काफी शॉकिंग थीं। वह कई प्रोजेक्ट्स संभाल रहे थे और उन्हें लगता था कि कंपनी क काम उन पर काफी निर्भर है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Oct 01, 2026 पर 10:30 AM
जन्मदिन के दिन ही कंपनी ने थमा दिया ले-ऑफ लेटर! मुंबई के टेक प्रोफेशनल की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया पर वायरल
इस पोस्ट के बाद कई रेडिट यूजर्स ने अपने ऐसे ही अनुभव शेयर किए और उन्हें सपोर्ट और नौकरी के लिए रेफरल देने की पेशकश की।

मुंबई के एक टेक प्रोफेशनल ने ऑनलाइन एक नई चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें उनके जन्मदिन पर ही नौकरी से निकाल दिया गया है। उनकी कंपनी "धीरे-धीरे भारत की टेक टीम पर अपनी निर्भरता कम कर रही है"। टेकी ने बताया कि जन्मदिन पर नौकरी निकाला जाना काफी हैरानी भरा रहा है। जबकि मुझ पर काम की बहुत निर्भरता थी'।

रेडिट पोस्ट में पांच साल के अनुभव वाले इस टेक प्रोफेशनल ने बताया कि वे कंपनी से निकाले गए आठ कर्मचारियों में शामिल हैं। यह उनके लिए हैरानी की बात थी, क्योंकि वह कई प्रोजेक्ट्स संभाल रहे थे और उन्हें लगता था कि उनके काम पर कंपनी की काफी निर्भरता है।

उन्होंने बताया कि वह अब इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं। साथ ही एक पर्सनल प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं, जिससे पिछले दो महीनों में $400 की कमाई हुई है। टेक प्रोफेशनल ने अपनी स्किल्स में React, Node.js, React Native, AWS और SQL का जिक्र किया। कमेंट्स में उन्होंने बताया कि वह एक फुल-स्टैक इंजीनियर हैं और C# भी जानते हैं। नौकरी से निकाले जाने से पहले, वह Pinecone और LiveGen से जुड़े एक AI अवतार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे।

यूजर्स ने कही ये बड़ी बात

सब समाचार

+ और भी पढ़ें