केरल के मुन्नार की पहाड़ियों पर इन दिनों प्रकृति का बेहद दुर्लभ नजारा देखने को मिल रहा है। करीब 12 साल के इंतजार के बाद नीलकुरिंजी के फूल एक बार फिर खिल उठे हैं। मैट्टुपेट्टी के पास कोरंडाकाडु और चोक्करामुडी इलाकों में दूर तक फैले बैंगनी-नीले फूल पहाड़ों को किसी खूबसूरत पेंटिंग जैसा बना रहे हैं। यह नजारा सिर्फ पर्यटकों ही नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेमियों के लिए भी खास आकर्षण बन गया है।
