Get App

'सस्ते नहीं, स्मार्ट तरीके से करो सैलरी पर बात', 1 लाख कमा रहे शख्स ने ठुकराया 1.2 लाख का ऑफर, मिली 1.8 लाख की नौकरी

1 लाख कमा रहे एक शख्स ने 1.2 लाख के जॉब ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। हालांकि इसके बाद शख्स को 1.8 लाख की कमाई वाली नौकरी मिल गई। इससे सैलरी को लेकर नेगोशिएशन और वर्कप्लेस वैल्यू को लेकर अच्छी-खासी चर्चा छिड़ गई है। जानिए यह पूरा मामला क्या है और इस पर सोशल मीडिया यूजर्स का क्या कहना है

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 05, 2026 पर 11:39 AM
'सस्ते नहीं, स्मार्ट तरीके से करो सैलरी पर बात', 1 लाख कमा रहे शख्स ने ठुकराया 1.2 लाख का ऑफर, मिली 1.8 लाख की नौकरी
कैंडिडेट का मौजूदा वेतन 1,00,000 था। उसे 1,20,000 का प्रस्ताव मिला। कंपनी ने कहा कि पर्क्स और कल्चर देखिए लेकिन कैंडिडेट ने फिर भी इसे ठुकरा दिया। (File Photo- Pexels)

स्मार्ट तरीके से नेगोशिएट करें, सस्ते में नहीं’, इससे जुड़ी एक पोस्ट X (पूर्व नाम Twitter) पर तेजी से वायरल हो रही है। साइमन इनगरी (Simon Ingari) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें एक कैंडिडेट की स्टोरी दी हुई है जिसकी सैलरी 1 लाख थी और जब उसे हाइक के साथ 1.2 लाख का ऑफर मिला तो उसने रिजेक्ट कर दिया। कंपनी ने उसे एंप्लॉयीज की दी जाने वाली सुविधाओं और कल्चर के जरिए लुभाने की कोशिश की, साथ ही कंपनी ने और भी लुभावने ऑफर दिए लेकिन कैंडिडेट ने इसे स्वीकार नहीं किया। इसके बाद कैंडिडेट को 1.8 लाख का जॉब ऑफर मिल गया।

ट्वीट का मैसेज, 'स्मार्ट तरीके से नेगोशिएट करो, सस्ते में नहीं'

कैंडिडेट का मौजूदा वेतन 1,00,000 था। उसे 1,20,000 का प्रस्ताव मिला। कंपनी ने कहा कि पर्क्स और कल्चर देखिए लेकिन कैंडिडेट ने फिर भी इसे ठुकरा दिया। कंपनी ने कहा कि आपको कैरियर मे तरक्की मिलेगी, फिर भी कैंडिडेट ने मना किया। कंपनी ने सैलरी बढ़ाने का भी वादा किया कि लेकिन कैंडिडेट ने सीधे कहा कि सम्मान और योग्यता सिर्फ वादों से नहीं मिलती। कंपनी ने तीन महीने तक कैंडिडेट को मनाने की कोशिश और वह चुपचाप साथ-साथ इंटरव्यू देता रहा और आखिरकार, उन्हें एक और प्रस्ताव। ऐसे में कैंडिडेट ने 1.20 लाख वाले जॉब ऑफर के लिए नेगोशिएशन खत्म कर दिया। साइमन ने ट्वीट के आखिरी में लिखा है कि कैंडिडेट की वैल्यू समझें और सिर्फ उन्हें रोकने की कोशिश न करें, बल्कि सम्मान के साथ बात करें। हायरिंग टीम से उन्होंने कहा कि सस्ते मैं कैंडिडेट को हायर करने को लेकर कोशिश करने की जगह स्मार्ट तरीके से नेगोशिएट करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें