Get App

Sanjukta Parashar: CRPF की सबसे घातक फोर्स CoBRA की कमान पहली बार महिला अफसर के हाथ, जानिए कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर

Who is Sanjukta Parashar: नॉर्थ-ईस्ट में उग्रवाद-विरोधी अभियानों के लिए 'असम की आयरन लेडी' के नाम से मशहूर सीनियर IPS अधिकारी संजुक्ता पराशर ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की खास कोबरा (CoBRA) यूनिट के इंस्पेक्टर जनरल (IG) का पद संभाल लिया है। वह इस स्पेशल जंगल-वारफेयर फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Sep 16, 2026 पर 11:04 AM
Sanjukta Parashar: CRPF की सबसे घातक फोर्स CoBRA की कमान पहली बार महिला अफसर के हाथ, जानिए कौन हैं IPS संजुक्ता पराशर
Who is Sanjukta Parashar: संजुक्ता पराशर को 'आयरन लेडी ऑफ असम' के नाम से जाना जाता है

Who is Sanjukta Parashar: असम की चर्चित IPS अधिकारी संजुक्ता पराशर ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की सबसे खतरनाक जंगल युद्धक कमांडो यूनिट CoBRA (Commando Battalion for Resolute Action) की पहली महिला प्रमुख बनकर इतिहास रच दिया है। 2006 बैच की असम-मेघालय कैडर की अधिकारी पराशर को उनकी नियुक्ति से पहले ही उग्रवाद विरोधी अभियानों में उनके साहस और नेतृत्व के लिए 'आयरन लेडी ऑफ असम' के नाम से जाना जाता है। वह इस स्पेशल जंगल-वारफेयर फोर्स की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी बन गई हैं।

कौन हैं  IPS अधिकारी पराशर?

असम-मेघालय कैडर की 2006-बैच की IPS अधिकारी पराशर के पास उग्रवाद विरोधी अभियानों, फील्ड पुलिसिंग और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी जांच का लंबा अनुभव है। CRPF मुख्यालय ने पिछले सप्ताह नियुक्ति का आदेश जारी किया। पराशर CoBRA की IG के तौर पर 1996-बैच के IPS अधिकारी दानिश राणा की जगह लेंगी। एक सीनियर अधिकारी ने कहा, "यह पहली बार है जब CRPF की 10-बटालियन वाली CoBRA यूनिट की कमान एक महिला अधिकारी संभालेंगी।" हाल ही में CRPF ने मणिपुर में हथियारबंद हिंसा को रोकने के लिए CoBRA की दो यूनिट तैनात की थीं।

NDFB के खिलाफ अभियान से मिली 'आयरन लेडी' की पहचान

सब समाचार

+ और भी पढ़ें