Get App

Nepal Living Goddess: दो साल की आर्यतारा शाक्य में मिले 32 गुण, चुनी गई नेपाल की जीवित कुमारी

Nepal Living Goddess: नेपाल में हाल ही में नई जीवित कुमारी के रूप में आर्यतारा शक्य को चुना गया है। आर्यतारा की उम्र दो साल है और उनमें 32 गुण पाए गए हैं। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में दो से चाल की उम्र की लड़कियों को देश की जीवित कुमारी का दर्जा दिया जाता है। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 02, 2025 पर 3:39 PM
Nepal Living Goddess: दो साल की आर्यतारा शाक्य में मिले 32 गुण, चुनी गई नेपाल की जीवित कुमारी
अब ढाई साल की ‘आर्यतारा शाक्य’ नेपाल की शाही जीवित देवी ‘कुमारी’ का पद संभालेंगी।

Nepal Living Goddess: भारत के पड़ोसी देश नेपाल में हाल ही में नई जीवित कुमारी चुनी गई। नेपाल की प्राचीन परंपरा के अनुसार जीवित कुमारी को देश में देवी मान कर पूजा जाता है। इस साल आर्यतारा शाक्य को जीवित कुमारी के रूप में चुना गया है। आर्यतारा मात्र 2 साल की है और उसमें 32 गुण पाए गए हैं। नेपाल में दो से चाल की उम्र की लड़कियों को देश की जीवित कुमारी का दर्जा दिया जाता है। इस पद पर चुनी जाने वाली लड़कियों को कई कठिन परीक्षाओं के दौर से गुजरना पड़ता है। ‘कुमारी’ चुने जाने के बच्ची अपने माता-पिता के घर नहीं रहती है। उसे अपना घर तब तक के लिए छोड़ना होता है जब तक कोई अन्य जीवित देवी उसकी जगह नहीं ले लेती। आइए जानें इस परंपरा के बारे में सबकुछ

इस तरह चुनी जाती है कुमारी देवी

जीवित देवी के रूप में वही बच्ची चुनी जाती है, जिसमें 32 गुण मौजूद होते हैं। जीवित कुमारी की परीक्षा में देखा जाता है कि उनके अंदर कितना साहस है। यह उनके अंदर दैवीय गुण होने का संकेत होता है। फिर इस बच्ची की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग वहां पहुंचते हैं। इस परीक्षा प्रक्रिया को नेपाल की आर्यतारा ने पास कर लिया है। इस प्राचीन अनुष्ठान के तहत अब ढाई साल की ‘आर्यतारा शाक्य’ नेपाल की शाही जीवित देवी ‘कुमारी’ का पद संभालेंगी।

कुमारी के रूप में चुनी जाने वाली बच्ची में सुंदरता, शारीरिक शुद्धता, शांत स्वभाव, दैवीय गुण, शरीर पर कोई घाव या दाग न हो, अंधेरे से डरती न हो, सभी दांत स्वस्थ हों और असाधारण निर्भयता जैसे गुण शामिल होने चाहिए। देवी के रूप में शाक्य कुल की बच्ची का ही चुनाव किया जाता है। साथ ही इस बच्ची के माता-पिता दोनों काठमांडू के शक्य समुदाय से होना अनिवार्य है।

हिंदू देवी तलेजू का अवतार मानी जाती है कुमारी देवी

‘कुमारी’ को हिंदू देवी तलेजू का जीवित अवतार माना जाता है। कुमारी हमेशा लाल वस्त्र पहनती हैं, बालों में चोटी बांधती हैं और उनके माथे पर “तीसरी आंख” बनी होती है। शाही जीवित देवी ‘कुमारी’ की पूजा हिंदू और बौद्ध दोनों करते हैं।

किस तरह की होती है बच्ची की परीक्षा?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें