चित्रकूट जनपद में एक घर से अचानक नई बहू गायब हो गई। जब लड़की के परिवार वालों को इसका पता चला तो उन्होंने ससुराल वालों पर हत्या का संगीन आरोप लगाया। परिवारवालों का कहना है कि वरपक्ष लगातार दहेज की मांग करते हुए लड़की को प्रताड़ित कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि लड़की की हत्या करके उसे बोरे में भरकर ससुरालवालों ने उसे यमुना नदी में फेंक दिया है।