New Wave of COVID-19 : पांच साल पहले पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना वायरस एक बार फिर आहट महसूस होने लगी है। एशिया के कुछ देशों जैसे सिंगापुर और हॉन्गकॉन्ग में कोविड-19 के मामलों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई है, और इसका असर अब भारत में भी हल्के रूप में दिखने लगा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 19 मई तक भारत में कुल 257 सक्रिय कोविड मामले सामने आए हैं। अच्छी बात यह है कि ज्यादातर मरीजों में लक्षण बहुत हल्के हैं, और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ी है।
