Covid-19 Case: नोएडा में कोरोना ने फिर दी दस्तक, मिला पहला केस, 55 वर्षीय महिला कोविड पॉजिटिव

Covid-19 Case: नोएडा में कोरोना का पहला मामला सामने आया है। नोएडा में एक 55 साल की महिला में कोरोना संक्रमित पाई गई है। अधिकारियों ने बताया कि महिला फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि महिला ने करीब 10 दिन पहले, 14 मई को ट्रेन से यात्रा की थी

अपडेटेड May 24, 2025 पर 3:32 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Covid-19 Case: नोएडा में कोरोना का पहला केस मिला

Covid-19 Case: देशभर में एक बार फिर कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी कोरोना के कई मरीज मिले है। वहीं नोएडा में भी कोरोना का पहला मामला सामने आया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, नोएडा में एक 55 साल की महिला में कोरोना संक्रमित पाई गई है। महिला को कोविड के कुछ लक्षण महसूस हुए थे, जिसके बाद उन्होंने एक निजी अस्पताल में अपनी जांच करवाई।

जांच रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव निकलीं। अधिकारियों ने बताया कि महिला फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

महिला के ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर हो रही


गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला ने करीब 10 दिन पहले, 14 मई को ट्रेन से यात्रा की थी। उन्होंने आगे बताया कि स्वास्थ्य विभाग उनकी ट्रैवल हिस्ट्री की जांच कर रहा है, ताकि संक्रमण के स्रोत और संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही महिला के परिवार के सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं और जांच के लिए भेजे गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 110 में रहती महिला कोविड पॉजिटिव मिली है।

लोगों से सावधानी बरतने की अपील

सीएमओ नरेंद्र कुमार ने कहा कि, प्रशासन पूरी तरह से तैयार है और हालात पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने लोगों से अपील की कि घबराएं नहीं, लेकिन सावधानी जरूर बरतें। उन्होंने कहा कि सभी लोग मास्क पहनें, हाथों को बार-बार धोएं या सैनिटाइज करें और कोविड से जुड़ी सुरक्षा नियमों का पालन करें।"

दिल्ली में एक दिन में मिले 23 मरीज

कोविड-19 के मामलों में पूरे देश में फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, खासकर कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, दिल्ली और कुछ अन्य राज्यों में। दिल्ली में एक दिन में 23 नए कोरोना केस सामने आने के बाद सरकार ने सभी अस्पतालों को जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं। इसमें बेड, ऑक्सीजन, दवाइयां और वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार तक दिल्ली में कुल 23 मरीज सामने आए हैं। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि ये मरीज दिल्ली के रहने वाले हैं या किसी अन्य शहर से यात्रा करके लौटे हैं।

Covid-19 Cases: भारत में पैर पसार रहे कोविड के नए वेरिएंट! दिल्ली समेत कई राज्यों में मामले केस, उत्तराखंड में हाई अलर्ट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।