महंगाई के दौर में बचत का शानदार फॉर्मूला! हर महीने ऐसे 20 हजार रुपये की सेविंग करता है ये इंजीनियर

नोएडा के एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपना मंथली बजट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह हर महीने करीब 36 हजार रुपये में अपने सभी जरूरी खर्च पूरे करते हैं। इतने खर्चों के बाद भी वह लगभग 20 हजार रुपये की बचत कर लेते हैं

अपडेटेड Jun 09, 2026 पर 11:10 PM
वीडियो में व्यक्ति ने बताया, उनके मासिक बजट में सबसे बड़ा खर्च किराए पर जाता है

आज के समय में बढ़ती महंगाई के बीच खर्चों को संभालना कई लोगों के लिए चुनौती बन गया है। खासकर नोएडा, मुबंई, हैदराबाद और दिल्ली जैसे कई शहरों में। इसी बीच नोएडा के एक युवा सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने सोशल मीडिया पर अपना मंथली बजट शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वह हर महीने करीब 36 हजार रुपये में अपने सभी जरूरी खर्च पूरे करते हैं। इतने खर्चों के बाद भी वह लगभग 20 हजार रुपये की बचत कर लेते हैं। व्यक्ति का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

घर पर जाता है इतना खर्च

वीडियो में व्यक्ति ने बताया, उनके मासिक बजट में सबसे बड़ा खर्च किराए पर जाता है। वह कुछ अन्य लोगों के साथ तीन बेडरूम वाले फ्लैट में रहते हैं, जिसके लिए उन्हें हर महीने करीब 15 हजार रुपये किराया देना पड़ता है। इसके अलावा, बिजली का बिल आमतौर पर 500 से 1,000 रुपये के बीच आता है, जो एयर कंडीशनर के उपयोग पर निर्भर करता है। वहीं खाने-पीने के मामले में उनका खर्च स्टेबल रहता है। उन्होंने बताया कि ऑफिस में दिन के समय भोजन की सुविधा मिलने के कारण नाश्ते और दोपहर के खाने पर उनका ज्यादा पैसा खर्च नहीं होता।


 

जिम पर इतना खर्च करते हैं

रात के खाने के लिए वह अक्सर बाहर से खाना मंगवाते हैं, जिससे उनका खर्च बढ़ जाता है। भोजन और किराने के सामान पर वह हर महीने करीब 8,000 खर्च रुपये खर्च करते हैं। इसके अलावा, फिटनेस और हैल्थ को ध्यान में रखते हुए वह प्रोटीन पाउडर, ओट्स और अन्य पोषण संबंधी उत्पादों पर लगभग 5,000 रुपये अलग से खर्च करते हैं। युवा इंजीनियर ने बताया कि वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं, लेकिन इसके लिए उनका मासिक खर्च ज्यादा नहीं है। जिम की मेंबरशीप पर वह करीब 500 रुपये खर्च करते हैं।

दोस्तों के साथ बाहर घूमने का खर्च

इसके अलावा, दोस्तों के साथ बाहर घूमने और सामाजिक गतिविधियों पर उनका खर्च लगभग 5,000 रुपये प्रति माह रहता है। आने-जाने के लिए वह मोटरसाइकिल का उपयोग करते हैं, जिस पर हर महीने करीब 2 हजार रुपये का ईंधन खर्च होता है। एंटरटेनमेंट के नाम पर उनका खर्च बहुत कम है और वह केवल एक ऑनलाइन वीडियो सिर्फ YouTube Premium के लिए लगभग 90 रुपये प्रति माह देते हैं। इन सभी खर्चों को जोड़ने पर उनका कुल मासिक बजट करीब 36,000 रुपये बनता है, फिर भी वह हर महीने लगभग 20,000 रुपये की बचत करने में सफल रहते हैं।

लोगों ने किया कमेंट

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने जमकर प्रतिक्रिया दी और कई लोगों ने अपने खर्चों तथा जीवनशैली की तुलना भी की। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "मैं खुद 22 साल का हूं और अपने परिवार के साथ रहता हूं, फिर भी मुझे समझ नहीं आता कि मेरा खर्च आपसे ज्यादा कैसे हो रहा है।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।