Oarfish or Doomsday Fish: क्या पूरी दुनिया में तबाही मचने वाली है या ये किसी बड़ी अनहोनी का एक संकेत है? ये सारे सवाल उठ रहे हैं एक मछली पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसे लेकर नेटिजन्स कुछ ऐसी ही चिंता जाहिर कर रहे हैं। दरअसल, पिछले हफ्ते तमिलनाडु के समुद्री किनारे पर मछुआरों के जाल में एक ऐसी मछली फंसी, जिसे लोग लोग दुर्लभ ‘डूम्सडे फिश’ यानि ‘प्रलय की मछली’ बता रहे हैं। तमिलनाडु में इस महीने की शुरुआत में एक दुर्लभ और रहस्यमय ओरफिश (Oarfish) देखी गई, जिसे अक्सर समुद्र में सैकड़ों से हजारों फीट की गहराई में होती है। इंसानों को यह बहुत कम दिखाई देती हैं। इस मछली के दिखने के बाद से ही लोग बड़ी अनहोनी की आशंका जता रहे थे, वहीं 12 जून को अहमदाबाद में हुए भीषण विमान हादसे के बाद लोगों के इस शंका को और भी बल मिलने लगा है।
