Oarfish or Doomsday Fish: तमिलनाडु के समुद्री किनारे मछुआरों के जाल में फंसी एक दुर्लभ और रहस्यमयी मछली ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस महीने की शुरुआत में एक दुर्लभ और रहस्यमय ओरफिश (Oarfish) देखी गई, जिसे अक्सर आपदाओं की चेतावनी देने वाला माना जाता है। जिसके बाद से सोशल मीडिया यूजर्स में जिज्ञासा और चिंता दोनों पैदा हो गई है। ओरफिश आमतौर पर समुद्र में सैकड़ों से हजारों फीट की गहराई में होती है। इंसानों को यह बहुत कम दिखाई देती हैं।