ओडिशा के एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां गजपति जिले में एक चपरासी को अपने वरिष्ठ अधिकारी को पीने के पानी के बजाय "पेशाब की बोतल" देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार, ग्रामीण जल आपूर्ति एवं स्वच्छता (RWSS) विभाग में तैनात आरोपी सिबा नारायण नायक को आर उदयगिरी पुलिस ने शिकायत दर्ज होने के बाद गिरफ्तार कर लिया।
