Get App

Viral Video Update: बहन का कंकाल कब्र से निकाल कंधे पर लाद चलते भाई के वीडियो का दूसरा एंगल आया, अब ये पता चला

Odisha Viral Video News: ओडिशा के एक आदिवासी व्यक्ति द्वारा अपनी मृत बहन के कंकाल के अवशेषों को पैसे निकालने के लिए सबूत के तौर पर एक बैंक ले जाने के मामले पर राज्य मंत्री सुरेश पुजारी ने मंगलवार (28 अप्रैल) को कहा कि मैंने इस संबंध में प्रशासन से बात की है। इस अमानवीय रवैये के लिए बैंक कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए

Akhilesh Nath Tripathiअपडेटेड Apr 28, 2026 पर 2:19 PM
Viral Video Update: बहन का कंकाल कब्र से निकाल कंधे पर लाद चलते भाई के वीडियो का दूसरा एंगल आया, अब ये पता चला
Odisha Viral Video News: बहन का कंकाल कब्र से निकालकर बैंक ले जाने का मामला चर्चा में बना हुआ है

Odisha Viral Video News: ओडिशा के क्योंझर जिले में एक आदिवासी शख्स अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक में उसके नाम पर जमा 20,000 रुपये निकालने पहुंच गया। इसका वीडियो सामने आने के बाद यह मामला राष्ट्रीय मुद्दा बन गया है। सोमवार 27 अप्रैल को आदिवासी व्यक्ति को अपनी मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक जाते हुए देखा गया। वह खुद को बहन का वारिस बताकर उसके अकाउंट से पैसे निकालना चाहता था। यह घटना क्योंझर जिले के पटना ब्लॉक में स्थित ओडिशा ग्रामीण बैंक की मालीपोसी ब्रांच में हुई।

आदिवासी व्यक्ति की पहचान डियानाली गांव के जीतू मुंडा (50) के रूप में हुई है। उसकी बड़ी बहन कालरा मुंडा (56) की मृत्यु 26 जनवरी 2026 को हुई थी। उसके बैंक खाते से 20,000 रुपये निकालना चाहता था। जीतू मुंडा ने पत्रकारों को बताया, "मैं कई बार बैंक गया और वहां के लोगों ने मुझे खाताधारक को लाने के लिए कहा ताकि उसके नाम पर जमा धन निकाला जा सके।"

कम पढ़ें-लिखे जीतू ने आगे कहा, "हालांकि मैंने उन्हें बताया कि उसकी मृत्यु हो चुकी है फिर भी उन्होंने मेरी बात नहीं सुनी। उसे बैंक लाने पर अड़े रहे। इसलिए हताशा में आकर मैंने उसकी कब्र से उसकी मृत्यु के प्रमाण के रूप में उसका कंकाल निकाल लिया।"

सूचना मिलने पर बैंक पहुंचे पटना थाने के इंचार्च (आईआईसी) किरण प्रसाद साहू ने कहा, "जीतू एक अनपढ़ आदिवासी है। उसे नहीं पता कि कानूनी वारिस या 'नामित' क्या होता है। बैंक अधिकारी उसे मृतक के अकाउंट से पैसे निकालने की प्रक्रिया समझाने में विफल रहे हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें