मुफ्त में मिलेगा iPhone 17? पंजाब के कारोबारी का बड़ा ऐलान, जानें कौन बन सकता है हकदार

अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान उर्फ ‘राजा डी किंग’ एक अनोखे ऐलान को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने 22 सितंबर को ‘iPhone Langar’ लगाने की घोषणा की है। इस आयोजन में लोगों को मुफ्त iPhone 17 और उससे नए मॉडल दिए जाने की बात कही गई है, जिससे सोशल मीडिया पर उत्सुकता बढ़ गई है

अपडेटेड Sep 19, 2026 पर 3:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
मुफ्त iPhone बांटने का यह आइडिया त्रेहान की ऐसी पहली पहल नहीं है।

अमृतसर के कारोबारी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राकेश त्रेहान, जिन्हें ‘राजा डी किंग’ के नाम से भी जाना जाता है, एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा ‘लंगर’ लगाने का ऐलान किया है, जिसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगीमुफ्त iPhone बांटने का लंगर। त्रेहान के मुताबिक, यह खास आयोजन 22 सितंबर को किया जाएगा। कार्यक्रम जनता और मीडिया के सामने होगा, ताकि पूरी प्रक्रिया खुलकर लोगों के सामने रहे। खास बात यह है कि इस ‘iPhone Langar’ में iPhone 17 और उसके बाद के मॉडल बांटे जाने की बात कही गई है। iPhone 16 इस वितरण का हिस्सा नहीं होगा।

WhatsApp ग्रुप में शामिल होना होगा

मुफ्त iPhone पाने की चाहखने वालों के लिए त्रेहान ने एक WhatsApp ग्रुप बनाया है। उनके मुताबिक, इसी ग्रुप में शामिल लोगों में से विजेताओं का चयन किया जाएगा और चुने गए लोगों को फोन के जरिए सूचना दी जाएगी। लेकिन यहां एक दिलचस्प शर्त भी रखी गई है। ग्रुप के सदस्यों को ‘Jai Mata Di’ लिखना होगा। त्रेहान ने बताया कि जिन सदस्यों ने यह लिखा होगा, उन्हीं में से iPhone पाने वालों का चयन किया जाएगा। फिलहाल यह पहल चंडीगढ़ और मोहाली के लोगों के लिए बताई गई है। त्रेहान का कहना है कि 22 सितंबर को 10 और शहरों को लेकर भी जानकारी सामने आएगी।


100 से शुरुआत, लक्ष्य 1,000 iPhone तक

त्रेहान ने दावा किया कि उन्होंने शुरुआती तौर पर 100 iPhone 17 का ऑर्डर दिया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में करीब 1,000 iPhone बांटने की तैयारी की बात भी कही है। शुरुआती योजना के अनुसार, चंडीगढ़ में 100 और मोहाली में 200 फोन बांटने की बात कही गई है। वितरण चरणों में किया जाएगा, ताकि व्यवस्था बनी रहे और किसी तरह के दुरुपयोग की गुंजाइश कम हो।

पहले पेट्रोल और नकद का ‘लंगर’ भी लगा चुके हैं

मुफ्त iPhone बांटने का यह आइडिया त्रेहान की ऐसी पहली पहल नहीं है। इससे पहले वह मुफ्त पेट्रोल बांटने का आयोजन भी कर चुके हैं। उस दौरान दोपहिया और तिपहिया वाहन चालकों के लिए 500 रुपये तथा चार पहिया वाहनों के लिए 1,000 रुपये के कूपन देने की बात कही गई थी। इससे पहले चंडीगढ़ में एक मंदिर के बाहर लोगों को 500 रुपये के नोट बांटने का आयोजन भी किया गया था।

सोशल मीडिया पर किसी ने कहा ‘वाह’, तो किसी ने पूछा ‘सच में?’

iPhone वाले ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी खूब देखने को मिलीं। किसी ने हैरानी जताते हुए पूछा कि क्या सचमुच iPhone मुफ्त मिलेंगे, तो किसी ने उत्साह में चलो चंडीगढ़-मोहाली’ लिख दिया।

Video: कभी 50 रुपये रोज कमाकर चलाता था परिवार, आज Fortuner से ड्यूटी जाता है कर्नाटक का ये सफाईकर्मी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।