सोशल मीडिया पर एक पंजाबी दुल्हन का स्वैग जमकर वायरल हो रहा है। आमतौर पर डोली में शरमाते, घबराते, रोते हुए गाड़ी की पिछली सीट पर बैठ कर ससुराल जाती दुल्हनों को देखा है। लेकिन पंजाब की वायरल वीडियो वाली दुल्हन ठाठ से ड्राइविंग सीट पर बैठी और दूल्हे से बोली, ‘जल्दी बैठो, घर नहीं जाना है क्या ?’ इसके बाद शरमाने की बारी दूल्हे की थी। लोगों का मुंह तब खुला का खुला रह गया, जब ये जेन जी दुल्हन अपनी ‘थार डोली’ खुद ड्राइव कर ससुराल पहुंची। ये वीडियो पंजाब के लुधियाना शहर का बताया जा रहा है।
