Raja Murder Case: सामने आई सोनम और राज की नई तस्वीर, मुस्कुराते दिख रहे दोनों

Sonam Raghuvanshi Case: राज अपने कथित संबंध को छिपाने के लिए सबके सामने सोनम को “दीदी” कहता था। हालांकि, सोनम के भाई गोविंद ने अपनी बहन और राज कुशवाहा के बीच शादी से पहले किसी भी अफेयर के आरोपों का खंडन किया है। सोनम और राज को राजा की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था

अपडेटेड Jun 11, 2025 पर 5:18 PM
Raja Murder Case: सामने आई सोनम और राज की नई तस्वरी, मुस्कुराते दिख रहे दोनों

मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो अपने कथिक प्रेमी राज कुशवाहा के साथ मुस्कुराते हुए पोज कर रही है। हालांकि, ये तस्वीर कब और कहां की है, इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, राज अपने कथित संबंध को छिपाने के लिए सबके सामने सोनम को “दीदी” कहता था। हालांकि, सोनम के भाई गोविंद ने अपनी बहन और राज कुशवाहा के बीच शादी से पहले किसी भी अफेयर के आरोपों का खंडन किया है। सोनम और राज को राजा की हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।

गोविंद ने कहा, "राज हमेशा सोनम को 'दीदी' कहता था। पिछले तीन सालों से राज सोनम से राखी बंधवाता था। मैंने सबको बता दिया है कि हत्या के लिए सोनम ही जिम्मेदार है।"

इंदौर पुलिस ने दावा किया है कि सोनम का संदिग्ध प्रेमी राज कुशवाह शक से बचने के लिए पूर्वोत्तर राज्य खुद नहीं गया और अपने रोजमर्रा के कामों में बिजी रहा।


12वीं पास होने के बावजूद, कुशवाहा इंदौर के गोविंद नगर खर्चा इलाके में रहने वाली सोनम के फर्नीचर शीट यूनिट में अकाउंटेंट के तौर पर काम करता था। ये सोनम का पारिवारिक कारोबार था और वो भी यहीं काम करती थी।

11 मई को इंदौर में शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए पूर्वोत्तर राज्य गए थे। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही गायब हो गए। यह जगह उस जगह से करीब 20 किलोमीटर दूर थी, जहां से 2 जून को राजा का शव मिला था।

राजा की हत्या कथित तौर पर सोनम के भाड़े पर बुलाए गए तीन लोगों ने की थी। वह रविवार रात को यूपी के गाजीपुर में सामने आई, जहां उसने नंदगंज पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद 19 साल के आकाश राजपूत, 22 साल के विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को यूपी और इंदौर और सागर शहरों से गिरफ्तार किया गया। कथित साजिशकर्ता 21 साल के राज सिंह कुशवाह को बाद में गिरफ्तार किया गया।

आखिरकार टूट ही गई सोनम, पति राजा रघुवंशी की हत्या कराने की बात कबूली!

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।