आखिरकार सोनम रघुवंशी ने बुधवार को कबूल कर ही लिया कि उसने ही अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या कराई थी। CNN-News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया कि मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) की पूछताछ के दौरान सोनम में अपना अपराध कबूला है। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी अब CrPC की धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने उसका औपचारिक बयान दर्ज करने की योजना बना रहे हैं। इस बीच, पुलिस उसके कबूलनामे का वीडियो बनाने की भी तैयारी कर रही थी, जो आगे चलकर अभियोजन पक्ष के मामले में अहम भूमिका निभा सकता है।
राजा रघुवंशी हत्या मामले में सोनम रघुवंशी (Sonam Raghuvanshi) सहित अन्य आरोपियों से बुधवार को मेघालय पुलिस के विशेष जांच दल (SIT) ने शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन में पूछताछ की। पांचों आरोपियों को बाद में अदालत में पेश किया जाएगा।
सोनम रघुवंशी को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शिलांग लाया गया और बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।
सोनम को सड़क के रास्ते से पटना ले जाया गया, फिर विमान से कोलकाता और फिर गुवाहाटी ले जाया गया। उसने 7 जून को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया था।
गुवाहाटी एयरपोर्ट से उन्हें कार्गो गेट के जरिए सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और शिलांग के सदर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां गणेश दास अस्पताल में मेडिकल के बाद उन्होंने रात बिताई।
चार और आरोपियों– सोनम का कथित प्रेमी और मास्टरमाइंड राज कुशवाहा, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान को भी दिन में मेघालय की राजधानी लाया गया। वे अदालत में पेश होने तक हिरासत में रहेंगे।
सोनम के खिलाफ हुआ उसका ही परिवार
इस बीच, सोनम के भाई गोविंद ने कहा कि उनके वकील सोनम के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने राजा रघुवंशी की मां से भी इस घटना के लिए माफी मांगी और कहा कि उनका परिवार सोनम को सजा दिलाने के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा।
उसके भाई ने कहा, "मेरे वकील राज कुशवाह और सोनम के खिलाफ खड़े होंगे।" उन्होंने कहा, "मेरा पूरा परिवार घबराया हुआ है, हम राजा रघुवंशी के परिवार से हमेशा माफी मांगेंगे।"
सोनम रघुवंशी को मेघालय में हनीमून के दौरान अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे मंगलवार देर रात कड़ी सुरक्षा के बीच शिलांग लाया गया और बुधवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।