'तुम देखना मैं उसके साथ क्या करती हूं' सोनम ने राजा के साथ शादी से पहले अपनी मां को दी थी धमकी, राज से प्यार के बारे में भी बताया
राजा के भाई ने बताया ने बताया कि सोनम ने राज के साथ अपने संबंध के बारे में अपनी मां को पहले ही बता दिया था। उसने कहा कि वह राजा से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, उसकी मां ने (राज के साथ) रिश्ते पर आपत्ति जताई और उसे समाज के भीतर शादी करने के लिए राजी किया। विपिन ने यह भी कहा कि सोनम ने अपनी मां को धमकी दी थी कि राजा रघुवंशी से शादी के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए
Sonam Raghuvanshi News: सोनम ने राजा के साथ शादी से पहले अपनी मां को दी थी धमकी, राज से प्यार के बारे में भी बताया
राजा रघुवंशी हत्याकांड एक बहुत ही बड़ा चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सोनम ने राजा से जबरन शादी करने के लिए अपने परिवार को धमकी थी। उसने धमकी दी थी कि अगर राजा रघुवंशी से शादी करने के लिए उस पर दबाव डाला गया, तो इसका 'नतीजा बहुत बुरा' होगा। शादी के बाद सोनम ये सच भी साबित कर दिया और राजा की बड़ी ही बेरहमी से हत्या करा दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोनम राज कुशवाहा से प्यार करती थी। राजा के बड़े भाई विपिन ने अपने बयान में कहा कि सोनम ने अपनी मां को राज के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था, जो उनका यहां ही कर्मचारी था, लेकिन उसकी मां ने इस रिश्ते पर आपत्ति जताई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो विपिन ने बताया कि सोनम (Sonam Raghuvanshi) ने राज के साथ अपने संबंध के बारे में अपनी मां को पहले ही बता दिया था। उसने कहा कि वह राजा से शादी नहीं करना चाहती। हालांकि, उसकी मां ने (राज के साथ) रिश्ते पर आपत्ति जताई और उसे समाज के भीतर शादी करने के लिए राजी किया।
सोनम ने नतीजा भुगतने की धमकी दी
विपिन ने यह भी कहा कि सोनम ने अपनी मां को धमकी दी थी कि राजा रघुवंशी (Raja Raghuvanshi) से शादी के बाद जो कुछ भी होगा, उसके लिए उसे जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए।
सूत्र ने बताया, विपिन ने आरोप लगाया कि सोनम राजा से शादी करने के लिए राजी तो हो गई, लेकिन उसने इसका नतीजा भुगतने की धमकी दी। उसने कहा, "तुम देखना कि मैं उसके (राजा) के साथ क्या करती हूं। तुम सभी को नतीजे भुगतने होंगे। किसी ने नहीं सोचा था कि वह राजा को मार देगी।"
विपिन की तरफ से पुलिस को दिए गए कथित बयान की जानकारी ऐसे समय में सामने आया है, जब राजा की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। जब यह अपराध हुआ तब सोनम और राजा मेघालय में अपने हनीमून पर थे। सोनम ने राज और उसकी तीन साथियों के साथ मिलकर ये साजिश रची।
लापता कपल की खोज से शुरू हुआ मामला
यह मामला शुरू में एक "लापता कपल" की खोज से शुरू हुआ था, जब राजा और सोनम का उत्तर-पूर्वी राज्य में लापता हो गए थे, लेकिन बाद में इसने एक दुखद मोड़ ले लिया और एक बहुत बड़ा धोखा सामने आया। बाद में राज की पहचान इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता के रूप में की गई।
विपिन ने आरोप लगाया कि हत्या के बाद सोनम राज के साथ होटल के कमरे में रुकी थी। बाद में उसने उसे मध्य प्रदेश के इंदौर में उसके गृहनगर भेज दिया, जहां वह दो दिन तक रही।
इंदौर की 24 साल की सोनम और 29 साल के राजा की शादी 11 मई को हुई। पुलिस के अनुसार, यह शादी सोनम के राज के साथ अफेयर के बावजूद हुई, जो उसके परिवार की फर्नीचर शीट यूनिट में अकाउंटेंट के रूप में काम करता था। सोनम पारिवारिक व्यवसाय की देखभाल करती थी।
पति से छुटकारा पाने के लिए हत्यारों को सुपारी दी
इंदौर में शादी के बाद राजा और सोनम हनीमून के लिए मेघालय चले गए। वे 23 मई को नोंगरियाट गांव में होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ ही घंटों बाद गायब हो गए। यह जगह उस जगह से 20 किलोमीटर दूर है, जहां 2 जून को राजा का शव मिला था।
पुलिस ने बताया कि राजा की हत्या सोनम ने की थी, जो हत्या के बाद "लापता" हो गई थी। उसने कथित तौर पर अपने पति से छुटकारा पाने के लिए हत्यारों को सुपारी दी थी, क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।
रविवार रात को सोनम उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मिली, जहां उसने नंदगंज पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। यह घटना 19 साल के आकाश राजपूत, 22 साल के विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी को उत्तर प्रदेश और इंदौर और सागर से गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद हुई। कथित साजिशकर्ता राज को बाद में गिरफ्तार किया गया।