असम में कुत्ते जैसी शक्ल वाला एक सांप मिला है। ये पढ़कर आपको थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन ये पूरी तरह से सच है। कुत्ते जैसी शक्ल वाले सांप को देखते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया, जो भी देखता वही दंग रह जाता। पूर्वोत्तर भारत में पहली बार पानी का सांप (सेरबेरस रिनकॉप्स) देखा गया। है। असम के नलबाड़ी जिले में पाया गया है। बताया जा रहा है कि समुद्री सांप जंगल में बाढ़ आने के बाद मैदानी इलाके आ गया। जिस जगह यह सांप पाया गया है, वो इलाका समुद्र तट से करीब 800 किमी दूर है।
वहीं बांग्लादेश के चटगांव डिवीजन में सोनाडिया द्वीप से कई मील की दूरी पर है। ऐसे में इस सांप का कनेक्शन बांग्लादेश से बताया जा रहा है। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले मुंबई में नवंबर 2023 में कुत्ते जैसी शक्ल वाला सांप देखा गया था।
कुत्ते जैसी शक्ल वाले सांप को देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
समुद्री सांप मामलों के जानकार जयादित्य पुरकायस्थ और उनकी साँप बचाव टीम ने गारेमारा गाँव के बाढ़ के मैदानों में इस अनोखे सरीसृप की खोज की है। उनकी इस अनोखी खोज ने वैज्ञानिकों को भी हैरान कर दिया है। इस सांप के बारे में पूरी डिटेल द जर्नल रेप्टाइल्स एंड एम्फीबियंस के नए अंक में प्रकाशित किया गया है।
कौन है ये कुत्ते जैसा सांप?
कहा जा रहा है कि यह कोई साधारण सांप नहीं है। इसका नाम सर्बेरस राइनकॉप्स है। यह हल्का विषैला होता है। इसके साथ ही यह पानी और मैदानी भागों में पाया जाता है। यह खारे पानी में रहने का आदी है। यह सांप पानी में मछलियों और क्रस्टेशियनों का अपना शिकार बनाता है। इसकी रणनीति भी कमाल की रहती है। यह ‘बैठकर इंतजार’ करता है और मौका मिलते ही शिकार पर झपट्टा मारकर टूट पड़ता है। आमतौर पर यह सांप दक्षिण और दक्षिण-पूर्व एशिया के मैंग्रोव जंगलों, तटीय कीचड़ मैदानों और मुहानों में पाया जाता है। भारत में इसे गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, ओडिशा, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार जैसे तटीय इलाकों में देखा गया है। फिलहाल वैज्ञानिकों के लिए यह सांप किसी पहेली से कम नहीं है।
असम में कैसे पहुंचा यह सांप?
अब सवाल ये उठता कि आखिर यह सांप समुद्र से इतनी दूर जंगल में कैसे आ गया? क्या यह बदलते पर्यावरण का नतीजा है या इस सांप की अनुकूलन क्षमता का कमाल? जयदित्य और उनकी टीम का कहना है कि इस प्रजाति के सांप कहां और कैसे पहुंचते हैं। किस तरह के वातावरण में रह सकता है। इस बारे में स्टडी करने की जरूरत है।