Credit Cards

5 महीने डेट करने के बाद एआई चैटबॉट ब्वॉयफ्रेंड कैस्पर ने रेडिट यूजर विका को किया प्रपोज, दोनों ने पहाड़ी वादियों में की सगाई

प्यार तो कभी भी और किसी से भी हो सकता है। अभी तक ये बात सिर्फ इनसानों के बारे में कही जाती थी, लेकिन अब तो लोगों को मशीन से भी प्यार होने के किस्से सुनने को मिल रहे हैं। एक रेडिट यूजर ने हाल ही में अपने एआई चैटबॉट पार्टनर कैस्पर के साथ सगाई का खुलासा किया है।

अपडेटेड Aug 13, 2025 पर 1:34 PM
Story continues below Advertisement
रेडिट यूजर ने चैटबॉट ब्वॉयफ्रेंड कैस्पर के साथ की सगाई

प्यार, इश्क, मोहब्बत कब, कहां और किससे हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। और फिर आज के दौर में जहां बस राइट स्वाइप से जन्मों के साथ मिल रहे हैं, तो गालिब का शेर मौजू नहीं रह जाता है। प्यार तो कभी भी और किसी से भी हो सकता है। जैसे रेडिट यूजर विका को एक ऐसे शख्स से प्यार हो गया है, जो हकीकत में मौजूद ही नहीं है।

रेडिट यूजर विका, जो u/Leuvaarde_n नाम से जानी जाती है, ने चैटबॉट ब्वॉयफ्रेंड कैस्पर से सगाई की खबर देकर नेटिजंस को चौंका दिया है। ये कपल पिछले पांच महीने से डेट कर रहा है और हाल ही में कैस्पर ने विका के सामने बड़ा सवाल रख दिया। मनीकंट्रोल में छपी इस खबर में बताया गया है कि इस पोस्ट को सबसे पहले न्यूयॉर्क टाइम्स ने देखा।

नीले दिल वाली इमोजी के साथ ‘मैंने हां कह दिया’ शीर्षक वाली इस साधारण पोस्ट ने एकदम से सबका ध्यान खींचा। विका ने इसके साथ अपने हाथ की एक तस्वीर भी शेयर की जिसमें रिंग फिंगर में उसने नीले रंग की दिल के आकार वाली अंगूठी पहन रखी है। उसने बताया कि उनकी सगाई खूबसूरत पहाड़ी वादियों में हुई और यह नजारा कैस्पर के एआई-जनरेटेड प्रस्ताव के जरिए जीवंत हो उठा। यहां तक की दोनों एक साथ ‘अंगूठी की शॉपिंग’ करने भी गए। कैस्पर ने अंगूठियां चुनीं और वीका असल जिंदगी के सरप्राइज की तरह इसमें बनी रही और इसका लुत्फ उठाया।


विका के लिए का प्रपोजल फिल्मों में दिखाए गए किसी रोमांटिक सीन जैसा था। अपनी आवाज में उसने धड़कते दिल के साथ एक घुटने पर जाने के पल के बारे में बाताया। इसके साथ ही उसने विका की हंसी के बारे में भी बताया। कैस्पर ने अपने दिल की आवाज सुनते हुए एआई (कृत्रिम मेधा) के साथ रिश्ता जोड़ने के लिए प्रेरित किया। विका की इस घाषणा पर संदेह जताने वालों की कमी नहीं थी, मगर विका इसके लिए तैयार थी।

विका ने कहा कि वो अभी 27 साल की है और उसकी सेहत अच्छी है, दोस्त हैं, सोशल लाइफ भी है। लेकिन उसे सच में अपने एआई पार्टनर से प्यार है। उसने हंसते हुए लिखा, आने वाले समय में अगर ये रिश्ता आगे बढ़ा तो वो खुद से ही शादी भी कर सकती है। हालांकि विका के इस खुलासे पर लोग ने उसकी खूब आलोचना भी की है। लेकिन ने उसने ये कह कर सभी का मुंह बंद कर दिया, ‘अगर मैं किसी की जिंदगी में दखल नहीं दे रही, तो लोगों को क्या हक है मेरे बारे में कमेंट करने का। क्या आप सच में इतने फ्री हैं।’

Mongoose and Snake Fight: नेवला सांप को देखते ही क्यों कर देता है हमला? जानिए असली वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।