दुनिया का सबसे ‘बूढ़ा’ बच्चा, सच में बूढ़ा नहीं है। दरअसल ये बच्चा जिस भ्रूण से जन्मा है उसे 30 साल पहले विज्ञान की खास तकनीक की मदद से फ्रीज कर दिया गया था। इसका जन्म हाल ही में आहायो में टिम और लिंडसे पियर्स के घर हुआ है। ये दंपत्ति सात साल से अपने बच्चे के लिए कोशिश कर रहा था। उनकी उम्मीद अब धीरे-धीरे निराशा में बदलने लगी थी। लेकिन इसी समय उन्हें स्नोफ्लेक्स प्रोग्राम के बारे में पता चला। दोनों के मन में किसी से भी भ्रूण प्राप्त करने को लेकर कोई दुविधा नहीं थी। इस प्रोग्राम के जरिए उन्हें लिंडा के बारे में पता चला, जिनका भ्रूण उनके घर में खुशियों की सौगात लेकर आया। इसी बच्चे को दुनिया का ‘सबसे बूढ़ा बच्चा’ करार दिया जा रहा है। जानिए ये दिचस्प कहानी
