Get App

Republic Day Parade 2026: कब और कैसे बुक करें रिपब्लिक डे की परेड के लिए टिकट? जानें क्या है पूरा प्रोसेस

Republic Day Parade 2026: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। बहुत से लोग इसे सामने से देखने के लिए इंडिया गेट पहुंचना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से परेड को लाइव देखने से चूक जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे बुक करें परेड के लिए टिकट

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2026 पर 5:14 PM
Republic Day Parade 2026: कब और कैसे बुक करें रिपब्लिक डे की परेड के लिए टिकट? जानें क्या है पूरा प्रोसेस
ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि परेड देखने के लिए टिकट कैसे बुक किए जाते हैं

हर साल 26 जनवरी को धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर शानदार परेड का आयोजन किया जाता है। इस परेड में देश की सैन्य शक्ति, सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीक की झलक देखने को मिलती है। हर साल कई लोग गणतंत्र दिवस की परेड टीवी पर देखते हैं। वहीं बहुत से लोग इसे सामने से देखने के लिए इंडिया गेट पहुंचना चाहते हैं। लेकिन सही जानकारी नहीं होने की वजह से गणतंत्र दिवस परेड को लाइव देखने से चूक जाते हैं। ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि परेड देखने के लिए पास कैसे बुक किए जाते हैं। आइए जानते हैं गणतंत्र दिवस परेड के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कैसे बुक करें टिकट

पिछले साल कब मिली थी टिकट

पिछले साल परेड की टिकट बुकिंग 2 जनवरी से शुरू होकर 11 जनवरी तक चली थी। इस साल की बुकिंग तारीखों की अभी जानकारी नहीं मिली है। डेट की जानकारी के लिए आपको समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट rashtraparv.gov.in और aamantran.mod.gov.in पर नजर बनाए रखनी होगी।

कितनी होती है प्राइज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें