Sawan Purnima 2026: साल 2026 में सावन का महीना बहुत खास होने वाला है। सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इस मास में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से भक्तों के सभी दुख-तकलीफें दूर होती हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। लेकिन इस साल सावन का महीने खगोलीय कारणों से भी खास होगा। सावन के महीने में साल 2026 के दूसरे और अंतिम सूर्य और चंद्र ग्रहण लगेंगे। इस पवित्र माह में दो ग्रहण का दुर्लभ संयोग बनना महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
