Get App

Snake: म्यूजियम में नजरअंदाज सांप अब बना वायरल, मूंछों वाला हरा सांप

Snake: ब्राजील के जंगलों से वैज्ञानिकों ने सांप की एक नई प्रजाति खोजी है, जो अपने अनोखे रूप से सबको हैरान कर रही है। पतला और हरे रंग का ये सांप दिखने में साधारण लगता है, लेकिन इसकी थूथन पर मौजूद काली रेखा मूंछ जैसी दिखती है, जो इसे बेहद खास बनाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 06, 2025 पर 12:15 PM
Snake: म्यूजियम में नजरअंदाज सांप अब बना वायरल, मूंछों वाला हरा सांप
Snake: ये मूंछों वाला सांप ब्राजील के सेराडो सवाना में पाया जाता है

ब्राजील के घने और रहस्यमयी जंगल हमेशा से दुनिया को चौंकाने वाले रहस्यों से भरे रहे हैं। इन्हीं जंगलों से वैज्ञानिकों को हाल ही में एक अनोखी खोज मिली है, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। यहां शोधकर्ताओं को सांप की एक नई प्रजाति मिली है, जो अपने रूप और बनावट की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई है। लगभग तीन फीट लंबे इस पतले और हरे रंग के सांप की पहचान किसी आम सांप जैसी नहीं है। इसके थूथन पर मौजूद गहरी काली रेखा इसे बिल्कुल अलग बनाती है। ये रेखा देखने में ऐसी लगती है जैसे मानो इस सांप के चेहरे पर मूंछें हों।

इसी वजह से वैज्ञानिकों ने इसे ‘मूंछों वाला सांप’ कहना शुरू कर दिया है। इस खोज ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रकृति के रहस्यों को समझने की हमारी कोशिशें अभी अधूरी हैं और इसमें हर दिन कुछ नया सामने आ सकता है।

म्यूजियम में वर्षों से छिपा रहस्य

दरअसल, ये सांप लंबे समय तक ब्राजील के एक म्यूजियम कलेक्शन में मौजूद था, लेकिन इसे आम प्रजाति मानकर नजरअंदाज कर दिया गया। बाद में जब वैज्ञानिकों ने इसके डीएनए और शारीरिक बनावट का गहराई से अध्ययन किया, तब सामने आया कि ये प्रजाति अब तक जानी-पहचानी Parrot Snake से बिल्कुल अलग है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें