8 लोगों से शादी कर ऐंठे लाखों रुपए! 9वें शिकार से पहले ही पकड़ी गई 'लुटेरी दुल्हन'

पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दुल्हन अपने पतियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि समीरा फातिमा अपने अलग-अलग पतियों से पैसे ऐंठने के लिए एक गैंग के साथ काम कर रही थी

अपडेटेड Aug 01, 2025 पर 6:42 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
8 लोगों से शादी कर ऐंठे लाखों रुपए! 9वें शिकार से पहले ही ऐसे पकड़ी गई 'लुटेरी दुल्हन'

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस ने एक 'लुटेरी दुल्हन' को गिरफ्तार किया है, जिसने कथित तौर पर एक या दो नहीं, बल्कि एक के बाद एक आठ पुरुषों से शादी की और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। अधिकारियों के अनुसार, समीरा फातिमा नाम की आरोपी महिला अपने अगले "शिकार" की तलाश में थी, तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वो नौवीं शादी करने से पहले ही पकड़ी गई।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी दुल्हन अपने पतियों को ब्लैकमेल करके उनसे पैसे ऐंठ रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में पता चला है कि समीरा फातिमा अपने अलग-अलग पतियों से पैसे ऐंठने के लिए एक गैंग के साथ काम कर रही थी। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी समीरा पढ़ी-लिखी है और पेशे से टीचर है।

अधिकारियों को शक है कि उसने पिछले 15 सालों में कई पुरुषों को ठगा है, खासतौर से मुस्लिम समुदाय के पैसे वाले, शादीशुदा पुरुषों को निशाना बनाया है।


उसके एक पति ने आरोप लगाया है कि उसने एक पीड़ित से 50 लाख रुपए और दूसरे से 15 लाख रुपए कैश और बैंक ट्रांसफर दोनों तरीकों से पैसे ऐंठ लिए। इतना ही नहीं उसने रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी ऐसा ही किया है।

जांचकर्ताओं ने आगे खुलासा किया कि समीरा अपने शिकारों की पहचान करने और उन्हें लुभाने के लिए मैट्रिमोनियल वेबसाइट और फेसबुक का इस्तेमाल करती थी। वह फेसबुक या WhatsApp कॉल के जरिए संपर्क करती और अपनी जिंदगी की भावुक कहानियां सुनाती।

खुद को एक असहाय तलाकशुदा औरत और एक बच्चे की मां बताकर, वो सहानुभूति और भरोसा हासिल कर लेती थी। पिछले एक मामले में, वह गर्भवती होने का झूठा दावा करके गिरफ्तारी से बचने में कामयाब रही थी। हालांकि, 29 जुलाई को उसे आखिरकार नागपुर की एक चाय की दुकान से गिरफ्तार कर लिया गया।

'पहली को छोड़ो या मुझे...' ब्यूटी पार्लर वाली के प्यार में पति ने ले ली पत्नी की जान, बना दी लूट कहानी, लेकिन खुल गया राज

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।