Get App

Snake Facts: ठंड में गायब हो जाते हैं सांप, जानिए क्यों और कहां छिपते हैं

Snake Facts: सांप दुनिया के सबसे जहरीले जीवों में गिने जाते हैं। भारत में लगभग 69 खतरनाक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें 29 समुद्री और 40 जमीन पर रहने वाले शामिल हैं। किंग कोबरा, करैत और ब्लैक माम्बा जैसी प्रजातियां अपने तेज जहर के लिए मशहूर हैं और इंसानों के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 02, 2025 पर 9:12 AM
Snake Facts: ठंड में गायब हो जाते हैं सांप, जानिए क्यों और कहां छिपते हैं
Snake Facts: गर्मियों में दिन के समय सांप धूप से बचने के लिए बिलों में रहते हैं और रात में बाहर सक्रिय हो जाते हैं।

सांप दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले जीवों में गिने जाते हैं। दुनियाभर में तीन हजार से अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं, जिनमें से कई के काटने से इंसान की जान खतरे में पड़ सकती है। भारत में लगभग 69 ऐसी प्रजातियां हैं जो बेहद खतरनाक मानी जाती हैं। इनमें 29 समुद्री सांप और 40 जमीन पर रहने वाले सांप शामिल हैं। किंग कोबरा, करैत, ब्लैक माम्बा जैसी प्रजातियां अपने तेज और शक्तिशाली जहर के लिए प्रसिद्ध हैं। सांपों की ये विविधता उनके रहन-सहन, भोजन और पर्यावरण के अनुसार बदलती है। ये जीव आमतौर पर गर्मियों और मानसून के मौसम में दिखाई देते हैं, जबकि ठंड के समय वे निष्क्रिय हो जाते हैं।

उनकी जहरीली ताकत और चालाकी के कारण इन्हें देखकर इंसान में डर पैदा हो जाता है। जानकारों के अनुसार, इनका व्यवहार, जीवनशैली और अस्तित्व पूरी तरह उनके पर्यावरण और मौसम पर निर्भर करता है।

गर्मी और बारिश में दिखते हैं सांप, सर्दियों में गायब क्यों?

सांप अक्सर गर्मियों और मानसून के मौसम में दिखाई देते हैं। लेकिन ठंड के समय इन्हें बहुत कम देखा जाता है। लोग अक्सर सोचते हैं कि सांप सोते नहीं, लेकिन असल में उनका व्यवहार कुछ अलग होता है। ठंड के मौसम में सांप अपने शरीर की ऊर्जा बचाने के लिए निष्क्रिय हो जाते हैं और सुरक्षित जगहों में छिप जाते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें